{"_id":"682b749f898d66d784059dfa","slug":"dm-got-angry-on-negligence-in-shifting-of-electricity-poles-ultimatum-till-28th-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-146178-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बिजली खंभों की शिफ्टिंग में लापरवाही पर भड़कीं डीएम, 28 तक अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बिजली खंभों की शिफ्टिंग में लापरवाही पर भड़कीं डीएम, 28 तक अल्टीमेटम
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बिजली खंभों और और ट्रांसफार्मरों की शिफ्टिंग में लापरवाही पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल भड़क गई। डीएम ने विभागीय अफसरों अफसरों से नाराजगी जाहिर करते हुए 28 मई तक शिफ्टिंग कराने का अल्टीमेट दिया है। डीएम ने कहा काम में तेजी लाएं। 25 मई को फिर समीक्षा की जाएगी।
राजापुर से डॉन बॉस्को नहर मार्ग और एलआरपी से इंदिरा मनोरंजन पार्क मार्ग मार्ग का चौड़ीकरण होना हैं। इसके लिए बिजली के खंभों और ट्रांसफार्मरों को शिफ्ट किया जाना है। लापरवाही के चलते चौड़ीकरण का काम अधरा में अटका है। पहले खंभे उपलब्ध नहीं थे, अब खंभे मिल गए, लेकिन काम धीमी गति से हो रहा है।
डीएम ने सोमवार को विकास कार्यों व सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में बिजली निगम के अफसरों को निर्देशित किया। चेतावनी दी कि अगर समय से काम पूरा नहीं हुआ तो कार्रवाई के लिए शासन को लिखा जाएगा। किसी भी दशा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सड़क निर्माण में लापरवाही पर डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अफसरों से नाराजगी जाहिर करते हुए समय पर काम पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
रैकिंग खराब न होने दें
डीएम ने अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग, समाज कल्याण, उद्योग, पंचायती राज, श्रम, लोक निर्माण, नियोजन, प्रोबेशन आदि विभागों के अफसरों को निर्देश दिए कि सीएम डैश बोर्ड की रैकिंग में सुधार लाने का प्रयास करें। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए अधिकारी अपने-अपने विभागों की सीएम डैशबोर्ड से संबंधित कार्यों, योजनाओं की बराबर समीक्षा करते रहें। ताकि रैंकिंग खराब न होने पाए। बैठक में सीडीओ अभिषेक कुमार, डीएफओ सौरीस सहाय, संजय विश्वाल, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, डीएसटीओ अरविंद कुमार वर्मा सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।