फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DM gave checks of two lakhs each to four heirs

डीएम ने चार उत्तराधिकारियों को दिए दो-दो लाख के चेक

Thu, 09 Jun 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
DM gave checks of two lakhs each to four heirs
स्वयं सहायता समूह की सदस्यों से बात करते डीएम।
लीड
विज्ञापन

08एलकेएच 26
डीएम ने चार उत्तराधिकारियों
को दिए दो-दो लाख के चेक
521 लाभार्थियों को 88.08 करोड़ ऋण की सौगात
- विलोबी मेमोरियल हाल में हुआ क्रेडिट आउटरिच कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ और आइकॉनिक वीक एक्टिविटीज के तहत इंडियन बैंक के तत्वावधान में ‘क्रेडिट आउटरिच कार्यक्रम’ का विलोबी मेमोरियल हाल में आयोजन हुआ, जिसमें जिले की सभी बैंकों का सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीयकृत व निजी बैंकों ने विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 521 लाभार्थियों को 88.08 करोड़ का ऋण स्वीकृत हुआ।
क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम के का शुभारंभ डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने लखनऊ मंडल के मंडल प्रमुख प्राणेश कुमार, लखीमपुर मंडल के मंडल प्रमुख मिथिलेश कुमार की मौजूदगी में दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सुरक्षा बीमा योजना में रू.12 वार्षिक प्रीमियम व पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत रू.330 वार्षिक प्रीमियम के अंतर्गत चार लाभार्थियों को दो-दो लाख रुपये की धनराशि का चेक मृतक के उत्तराधिकारी को क्लेम के रूप में प्रदान किए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 151 स्वयं सहायता समूहों को ऋण स्वीकृत किया। अग्रणी जिला प्रबंधक बीएस राणा ने कार्यक्रम की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता बताई। क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह के स्टाल आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed