फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DM Durga Shakti Nagpal conducted a surprise inspection of schools in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण, शिक्षक बनकर बच्चों को परखा

Wed, 24 Sep 2025 07:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 24 Sep 2025 07:57 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बुधवार को स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर में डीएम ने बच्चों के पढ़ने की क्षमता परखी। वहीं जिन स्कूलों में कमियां मिलीं, उस पर नाराजगी जताते हुए सुधार कराने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
DM Durga Shakti Nagpal conducted a surprise inspection of schools in lakhimpur kheri
डीएम ने परखी बच्चों के पढ़ने की क्षमता - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बुधवार को विकास क्षेत्र फूलबेहड़ के चार परिषदीय विद्यालयों दुर्गापुर, बन्नी और कुसमौरी का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने पढ़ाई और मिड-डे मील का जायजा लिया। वहीं अन्य खामियां मिलने पर स्कूल स्टाफ को फटकार लगाई। वहीं निरीक्षण के दौरान डीएम ने बच्चों की पढ़ने की क्षमता परखी। 

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर में 40 पंजीकृत बच्चों में सिर्फ 18 ही मौजूद मिले। डीएम ने अभिभावकों से संपर्क कर उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिए। इस दौरान डीएम छात्र-छात्राओं से किताब पढ़वाई और टेबल सुनाने वाले बच्चों को टॉफी व चॉकलेट देकर उत्साहित किया।
विज्ञापन


संविलियन विद्यालय बन्नी में निरीक्षण के दौरान 272 में से महज 150 छात्र ही उपस्थित मिले। कमजोर बच्चों को आगे बैठाने के निर्देश का पालन न करने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और सहायक अध्यापिका आराधना मिश्रा पर नोटिस जारी करने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाथरूम का हाल देख डीएम ने जताई नाराजगी 
उच्च प्राथमिक विद्यालय कुसमौरी में बाथरूम की रनिंग वाटर सप्लाई ठप और पानी की टंकियां गायब मिलीं। डीएम ने कड़ी फटकार लगाई और परिसर में उगी घास कटवाने के निर्देश दिए। शिक्षक डायरी में 14, 15 और 16 सितंबर का विवरण न मिलने पर समय से दर्ज करने की सख्त हिदायत दी।

बीडीओ को दिए निरीक्षण करने के निर्देश 
डीएम ने सभी बीडीओ को निर्देशित किया कि सेवा पखवाड़ा के दौरान परिषदीय विद्यालयों के शौचालयों की कमियों को दूर कर उन्हें पूरी तरह दुरुस्त किया जाए। निरीक्षण में कई विद्यालयों के शौचालयों में जलापूर्ति बाधित, ताले बंद या गंदगी पाई गई। डीएम ने बीडीओ को हर 15 दिन पर स्वयं निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी, डीपीआरओ विशाल सिंह, बीडीओ फूलबेहड़ सुमित कुमार सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed