फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   dm agree

डीएम की पहल पर बीमार बच्चे का होगा मुफ्त इलाज

Wed, 22 Jul 2015 06:20 PM IST
बांकेगंज
बांकेगंज Updated Wed, 22 Jul 2015 06:20 PM IST
विज्ञापन
dm agree
डीएम किंजल सिंह की पहल पर नौ वर्षीय बच्चे के खराब दोनों गुर्दों का इलाज सरकारी खर्च पर होगा। बच्चे की बीमारी से परेशान कस्बा निवासी गायत्री देवी ने मंगलवार डीएम से मुलाकात कर उसका इलाज करवाने की गुहार लगाई थी। बीमार बच्चे को देख कर डीएम का दिल पसीज गया। उन्होंने इसे गंभीरता से लेकर बच्चे का सरकारी खर्च पर इलाज करवाने की हामी भर दी। डीएम उसे बृहस्पतिवार सवेरे लखनऊ भेज कर उसका इलाज कराएंगी।
विज्ञापन

 बांकेगंज कस्बा निवासी गायत्री देवी पत्नी विनोद कुमार के नौ वर्षीय पुत्र अमन सिंह के एक साल पहले दोनो गुर्दे खराब हो गए। गायत्री बच्चे को इलाज के लिए लखनऊ पीजीआई ले गईं। जहां डॉक्टरों ने इलाज पर लाखों रुपया खर्च होना बताया। गरीब गायत्री इतनी बड़ी धनराशि खर्च करने में असमर्थ थीं। इससे परेशान गायत्री मंगलवार सवेरे डीएम से मिलीं और बच्चे की जिंदगी बचाने की गुहार लगाई। बच्चे को देखकर डीएम का दिल पसीज गया।  उन्होंने परेशान मां से बच्चे के खराब दोनों गुर्दों का सरकारी खर्च पर इलाज करवाने की हामी भर दी। बुधवार दोपहर डीएम के निर्देश पर एसडीएम गोला विनोद गुप्ता ने क्षेत्रीय लेखपाल को बांकेगंज भेज कर गायत्री से बच्चे का सरकारी खर्च पर मुफ्त इलाज होने की जानकारी दी। एसडीएम गोला विनोद गुप्ता ने बताया कि बीमार बच्चा बृहस्पतिवार सुबह सात बजे सरकारी वाहन से इलाज के लिए लखनऊ भेजा जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed