फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Diwali today: lamps will be lit in every house, the courtyard will be illuminated

दिवाली आज : हर घर में जलेंगे दीप, रोशन होगा घर आंगन

Wed, 03 Nov 2021 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Diwali today: lamps will be lit in every house, the courtyard will be illuminated
दिवाली पर मिठाई की खरीदारी लोग।
लखीमपुर खीरी। दीपावली बृहस्पतिवार यानी आज मनाई जाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर बुधवार को बाजार पूरे दिन गुलजार रहे। दीप पूजन के लिए लोगों ने लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों से लेकर घरों का संजाने संवारने की सामग्री के साथ प्रसाद के लिए मिठाई, चूरा एवं खील खरीदी। खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ से दिन भर बाजार में जाम के हालात बनते रहे।
विज्ञापन


खूब बिकीं लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां
दीपावली पर लक्ष्मी-गणेश के पूजन का विधान है। इसको लेकर बुधवार को दिन भर मूर्तियों की दुकान पर महिलाओं और पुरुषों की भीड़ रही। त्योहार को देखते हुए दुकानों पर छोटी से लेकर बड़ी मूर्तियां उपलब्ध रहीं। महंगाई के कारण इस बार छोटी मूर्तियों की मांग ज्यादा रही।
विज्ञापन


दीपोत्सव के लिए खरीदे मिट्टी के दीये
दीपावली का त्योहार प्रकाश का पर्व है। लक्ष्मी और गणेश पूजन के बाद घर आंगन रोशन करने की परंपरा है। इसके लिए बुधवार के मिट्टी छोटे और बड़े दीये खरीदने के लिए इनकी दुकानों पर भीड़ रही। महिलाओं ने परंपरा निभाने के लिए मिट्टी के दीये खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजन के लिए खरीदे चूरा और खील
माता लक्ष्मी और गणेश का पूजन कर उन्हें प्रसाद के रूप में चूरा और खील अर्पित करने की परंपरा है। इसके लिए सुबह से लेकर रात तक मिठाई के साथ चूरा, खील और मीठे खिलौनों की जमकर खरीदारी की।


स्थिर लग्न में करें लक्ष्मी-गणेश का पूजन
देवकली तीर्थ स्थिति स्वर्गीय श्रीमती चंद्रकला आश्रम एवं संस्कृत विद्यापीठ के संचालक आचार्य पंडित प्रमोद दीक्षित ने बताया कि दीपावली पर्व चार नवंबर यानी आज मनाया जाएगा। घरों में लक्ष्मी-गणेश का पूजन कर घर, व्यावसायिक प्रतिष्ठान सहित देवालय में रोशन होंगे। उन्होंने बताया कि इस बार दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजन के तीन मुहूर्त हैं। उन्होंने बताया कि स्थिर लग्न में लक्ष्मी गणेश का पूजन करना बेहद लाभकारी होता है।

पहला मुहूर्त- कुंभ लग्न में अपराह्न 01:23 से अपराह्न 02:55 बजे तक
दूसरा मुहूर्त - सर्वोत्तर स्थिर वृष लग्न शाम 06:01 से शाम 07:58 तक
तीसरा मुहूर्त- महानिशा में स्थिर सिंह लग्न अपराह्न 12:29 से अपराह्न 02:45 तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed