{"_id":"64a853393e3b662ffd0e34e4","slug":"divyang-going-to-take-goods-from-home-died-on-the-way-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1015-904-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: घर से सामान लेने जा रहे दिव्यांग की रास्ते में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: घर से सामान लेने जा रहे दिव्यांग की रास्ते में मौत
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़ व पुलिस
ओयल। चौकी क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम तेंदुवा से साइकिल से लखीमपुर सामान लेने जा रहे एक दिव्यांग की रास्ते में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ओयल पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक रंजीत वर्मा (42) पुत्र फतेहबहादुर ग्राम तेंदुवा मजरा बाजपेई थाना कोतवाली सदर के भाई लवकुश ने बताया कि भाई दाहिने पैर से दिव्यांग और शराब का आदी था। शुक्रवार शाम वह घर से परचून की दुकान का सामान लेने के लिए लखीमपुर जाने को कह कर गया था। शाम करीब 6ः15 बजे सूचना मिली की लवकुश की मौत हो गई है और उसका शव डिम्हौरा गांव के पास सीतापुर-लखीमपुर फोरलेन किनारे स्थित एक माबे के पास पड़ा है। सूचना मिलते ही रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे।
खबर लिखे जाने तक परिजन ने तहरीर नहीं दी थी। बताया गया कि सड़क किनारे एक ढाबे के पास उसका शव मिला है। पास में ही साइकिल खड़ी मिली है। पुलिस ने कहना है कि मृतक के परिजन ने बताया कि वह बहुत अधिक शराब पीता था। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमाटर्म रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा।