{"_id":"5e445b808ebc3ee59e0e08c0","slug":"divisional-commissioner-saw-daggamari-on-road-lakhimpur-news-bly395662615","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क का नजारा देख बोले कमिश्नर, गजब की डग्गामारी चल रही है यहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क का नजारा देख बोले कमिश्नर, गजब की डग्गामारी चल रही है यहां
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम ने बुधवार को विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सरकार की मंशा के अनुसार बोर्ड परीक्षा को पारदर्शी ढंग से कराने के निर्देश डीआईओएस को दिए। वहीं भ्रमण के दौरान मिले फीडबैक पर मंडलायुक्त ने कहा कि ‘यहां तो गजब की डग्गामारी चल रही है’। जिस पर उन्होंने एआरटीओ को ट्रांसपोर्ट माफिया पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों संग समीक्षा बैठक करते हुए मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम ने सड़कों के सौंदर्यीकरण करने पर जोर दिया। वहीं डिवाइडर पर लाइटिंग और पट्टियां बनाने के निर्देश दिए। साथ ही संकेतक लगाने पर जोर दिया। मंडलायुक्त ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ लैंड कंट्रोल एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सरकार की नीतियों के बारे में बताते हुए कहा कि डग्गामारी पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई करें। साथ ही गांवों में चकरोडों को मनरेगा से बनाने, खेल मैदान, चारागाह और खलिहान की जमीनों को ग्राम पंचायत की संपत्ति रजिस्टर में दर्ज करने के निर्देश दिए। वहीं आयुष्मान भारत के तहत इलाज की सुविधा के बारे में लोगों को प्रेरित करने पर जोर दिया। जब मंडलायुक्त ने आदर्श नगर पालिका बनाने के लिए कहा तो डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 10 में से नौ नगर निकायों में कूड़ा निस्तारण के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने के लिए जमीन मिल गई है। सिर्फ एक नगर निकाय में जमीन खरीदने की तैयारी चल रही है। मंडलायुक्त ने ग्राम पंचायतों, नगर पंचायतों में 14 वें वित्त आयोग और राज्य वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से मार्च तक कार्य पूरे कराने के निर्देश दिए हैं। बैठक में सीडीओ अरविंद सिंह, पीडी रामकृपाल चौधरी, डीडीओ अरविंद कुमार, डीडी कृषि टीएम त्रिपाठी, एआरटीओ प्रशासन बीके सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन आरके चौबे आदि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री के वर्क कल्चर के बारे में की बात
मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम ने बैठक में अधिकारियों को मुख्यमंत्री के वर्क कल्चर के बारे में बताते हुए कहा कि स्वयं जिम्मेदारी लेकर काम करना होगा। तभी परिणाम उत्साहजनक आएंगे। उन्होंने लखनऊ में हुए डिफेंस एक्सपो का उदाहरण देते हुए कहा कि देश में इससे पहले भी चेन्नई, गोवा आदि में डिफेंस एक्सपो हुए, लेकिन पहली बार लखनऊ में भव्य तरीके से डिफेंस एक्सपो कराया गया, जिसकी तारीफ विदेशों से आए मेहमानों ने भी की है।