{"_id":"679a6d02d575c78354085e37","slug":"district-social-welfare-officer-suspended-over-irregularities-in-tender-lakhimpur-news-c-4-lko1018-570375-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: टेंडर में गड़बड़ी पर जिला समाज \nकल्याण अधिकारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: टेंडर में गड़बड़ी पर जिला समाज कल्याण अधिकारी निलंबित
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन का टेंडर कम टर्नओवर वाली फर्म को देने के मामले में जिला समाज कल्याण अधिकारी राम जनम को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पटल सहायक सौरभ गुप्ता पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। यह कार्रवाई शासन स्तर से की गई है।
योजना के तहत पांच माह पहले 1791 गरीब बेटियों की शादी के आयोजन का लक्ष्य आया था। इसके आयोजन के लिए शुरुआत से टेंडर प्रक्रिया में लापरवाही होती रही। साथ ही रामपुर की गीत गोविंद फर्म का टेंडर फाइनल कर दिया गया। बाद में पता चला कि यह टेंडर गलत हुआ है।
फर्म मानकों के अनुसार योग्य नहीं है। नियमानुसार आयोजन कराने वाली फर्म का टर्नओवर 89.50 लाख प्रतिवर्ष होना चाहिए, लेकिन गीत गोविंद फर्म का टर्नओवर मात्र 61.50 लाख रुपये ही है।
विज्ञापन
जांच में इसका खुलासा होने पर सीडीओ अभिषेक कुमार ने जिला समाज कल्याण अधिकारी व पटल सहायक के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा था। बुधवार को निदेशक समाज कल्याण ने जिला समाज कल्याण अधिकारी राम जनम को निलंबित कर दिया। सीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि जिला समाज कल्याण अधिकारी को शासन ने निलंबित किया है।