फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   District panchayat president crown of the head of the secret Bnshidhar

बंशीधर राज के सिर जिला पंचायत अध्यक्ष का ताज

Tue, 05 Jan 2016 04:23 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 05 Jan 2016 04:23 PM IST
विज्ञापन
District panchayat president crown of the head of the secret Bnshidhar
जिला पंचायत अध्यक्ष का ताज मंगलवार को बंशीधर राज के सिर पर सज गया। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद डीएम किंजल सिंह ने बंशीधर राज को जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र सौंपा। उनके निर्विरोध निर्वाचित होने पर डीएम ने उन्हें बधाई दी। प्रमाणपत्र मिलते ही सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और जिला पंचायत सदस्यों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। लोहिया भवन स्थित सपा कार्यालय पर बंशीधर राज का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री बंशीधर राज ने सपा उम्मीदवार के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। एकल नामांकन दाखिल होने के चलते एक जनवरी को ही उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया था। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को उन्हें निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र विधिवत प्रदान किया गया। शपथ ग्रहण की औपचारिकता के बाद वह जिला पंचायत के 19वें अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन

निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र मिलने पर राज्यसभा सदस्य रवि प्रकाश वर्मा, विधायक उत्कर्ष वर्मा, विनय तिवारी, सुनील भार्गव, राम सरन, समेत सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं जिला पंचायत सदस्यों ने उन्हें बधाई दी। प्रमाणपत्र मिलते समय सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, पूर्व अध्यक्ष शशांक यादव, पूर्व एमएलसी धीरेंद्र बहादुर सिंह, अर्बन बैंक के पूर्व अध्यक्ष जगदीश राज, सपा नेत्री तृप्ति अवस्थी आदि सपा नेता और कई जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे। प्रमाणपत्र लेने के बाद बंशीधर राज सीधे सपा कार्यालय पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed