फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   District Panchayat President coronation with oath taking

शपथ ग्रहण के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष की ताजपोशी

Sat, 26 Aug 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 26 Aug 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat President coronation with oath taking
ज‌िंप - फोटो : अमर उजाला
सुमन नरेंद्र सिंह जिला पंचायत की 20वीं अध्यक्ष बनीं
विज्ञापन

पंचायती राज मंत्री ने कराया जिम्मेदारी का अहसास

शपथ ग्रहण के साथ सुमन नरेंद्र सिंह ने शनिवार को जिला पंचायत की 20वीं अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया। शहर के वंदन गार्डन में आयोजित एक भव्य समारोह में डीएम आकाशदीप ने सुमन नरेंद्र सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री बृज बहादुर सिंह मौजूद रहे।
शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि पंचायत राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जनता ने केंद्र, प्रदेश और जिला स्तर पर भारी समर्थन देकर सरकारें बनाई हैं। इससे हमारी जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ जाती है। हमें जनता की सेवा और विकास का संकल्प लेकर उसे सिद्धि तक पहुंचाना है। अब हमारे पास बच निकलने का कोई रास्ता नहीं है। ऐसे में सभी सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी मेहनत से सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाएं। 
विज्ञापन

सुमन सिंह जिला पंचायत की पांचवीं महिला अध्यक्ष हैं। हाल ही में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के उपचुनाव में वह निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई हैं। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद सुमन सिंह जिला पंचायत कार्यालय पहुंची और अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। जिला पंचायत कार्यालय में अपर मुख्य अधिकारी अशोक सिंह समेत पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह को इन्होंने भी किया संबोधित    
शपथ ग्रहण समारोह को भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री बृजभूषण सिंह, जिलाध्यक्ष शरद बाजपेयी, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, बलवीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति नरेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया।  


समारोह में यह रहे मौजूद 
शपथ ग्रहण समारोह में विधायक राम कुमार वर्मा, अरविंद गिरि, रोमी साहनी, बालाप्रसाद अवस्थी, लोकेंद्र प्रताप सिंह, मंजू त्यागी, योगेश वर्मा, पूर्व सांसद जुगुल किशोर, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नीरू पुरी, एसपी डॉ. एस. चन्नपा, सीडीओ अमित सिंह बंसल, एसडीएम नागेंद्र सिंह के अलावा जिला पंचायत सदस्य, कई ब्लाक प्रमुख, भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed