फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   District Panchayat President Bansheedhar Raj resigns

जिला पंचायत अध्यक्ष बंशीधर राज का इस्तीफा

Sat, 24 Jun 2017 10:24 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 24 Jun 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat President Bansheedhar Raj resigns
इस्तीफा - फोटो : अमर उजाला
अविश्वास प्रस्ताव लाने की भाजपा ने कर ली थी तैयारी
विज्ञापन

दिन भर चला कयासों का दौर, शाम को भेजा इस्तीफा

जिला पंचायत अध्यक्ष बंशीधर राज ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। ऐसा माना जा रहा है कि वे भाजपा की ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की रणनीति के दबाव में आ गए और शनिवार शाम पांच बजे डीएम आकाशदीप को अपना इस्तीफा भेज दिया। 
अपने त्यागपत्र में बंधीधर राज ने लिखा है कि वह स्वेच्छा से अपना त्यागपत्र दे रहे हैं। उन्होंने सभी जिला पंचायत सदस्यों के समर्थन और सहयोग के लिए आभार भी जताया है। उन्होंने डीएम और सीडीओ समेत विकास से जुड़े सभी अधिकारियों के प्रति भी आभार जताया है। 
विज्ञापन

मालूम हो कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद से भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए लामबंदी शुरू कर दी थी। इन दिनों भाजपा नेता नरेंद्र सिंह की अगुवाई में अविश्वास प्रस्ताव लाने की मुहिम तेजी से चल रही थी। बताते हैं भारतीय जनता पार्टी ने अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी लगभग पूरी कर ली थी। भाजपा नेता नरेंद्र सिंह ने दावा किया था कि कुल 72 में 50 से अधिक सदस्य अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में एकजुट हो चुके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो ईद के अगले दिन भाजपा नेता नरेंद्र सिंह की अगुवाई में जिला पंचायत के 50 से अधिक सदस्य डीएम आकाशदीप के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव पेश करने वाले थे। इसकी भनक लगते ही अविश्वास प्रस्ताव आने से पहले ही बंशीधर राज ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। अब नरेंद्र सिंह की पत्नी सुमन सिंह के जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ हो गया है।  
--
एक वर्ष छह माह 10 दिन रहे जिला पंचायत अध्यक्ष
बंशीधर राज ने 14 जनवरी 2016 को जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में शपथ ली थी। इस तरह वर्तमान कार्यकाल में वह एक वर्ष छह माह और 10 दिन जिला पंचायत अध्यक्ष रहे। वह निर्विरोध चुने गए थे। इससे पहले वह 1995 से 2000 तक जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। वह पांच बार विधायक , दो बार जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 
--
अब बनेगी प्रशासनिक कमेटी, बाद में होगा चुनाव
जिला पंचायत अध्यक्ष के इस्तीफे  के बाद पंचायत के संचालन के लिए प्रशासनिक कमेटी का गठन किया जाएगा। बाद में छह माह के अंदर जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव मतदान के जरिए होगा। 

--
सुमन सिंह की अध्यक्षता में बन सकती है कमेटी
जिला पंचायत के संचालन के लिए जिला पंचायत सदस्य सुमन सिंह की अध्यक्षता में प्रशासनिक कमेटी बन सकती है। सुमन सिंह दूसरी बार जिला पंचायत सदस्य चुनी गई हैं। इससे पहले इनके पति नरेंद्र सिंह जिला पंचायत सदस्य और ब्लाक प्रमुख रह चुके हैं। इनके ससुर बलवीर सिंह 20 साल तक मितौली ब्लाक प्रमुख रहे। 
--
कोट.....
जिला पंचायत अध्यक्ष के इस्तीफे की जानकारी है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 
-आकाशदीप, डीएम। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed