{"_id":"0dbf94691650b5f9b07eefb501e34469","slug":"district-panchayat-elections-took-several-giant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत चुनाव में उतरे कई दिग्गज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत चुनाव में उतरे कई दिग्गज
लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 29 Sep 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र पंचायत चुनावों से भले ही राजनीतिक दल किनारा कर रहे हों लेकिन जिला पंचायत चुनाव में राजनीतिक दल पूरी शिद्दत के साथ मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने तो बाकायदा अपने समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। समाजवादी पार्टी और बसपा समर्थित उम्मीदवारों की सूची जल्दी ही जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है।
पहले चरण में विभिन्न दलों के दिग्गज उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए। इनमें से कई ऐसे भी उम्मीदवार हैं जो जीतने पर जिला पंचायत अध्यक्ष के भी दावेदार हो सकते हैं। इनमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व मंत्री बंशीधर राज का नाम प्रमुख रूप से शामिल है। वह पांच साल तक जिला पंचायत अध्यक्ष रहने के साथ कई बार विधायक और जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। लंबे समय तक कांग्रेस में रहे बंशीधर राज मौजूदा समय में सपा में हैं।
मितौली पंचम से बसपा समर्थित उम्मीदवार सानिया बेगम अमेठी के ग्राम प्रधान और बसपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष अब्दुल माबूद खां उर्फ शहाब खां की पत्नी हैं। इनके ससुर अब्दुल सत्तार खां उर्फ मुन्नन खां लगातार तीन बार प्रधान रह चुके हैं। पुराने राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाली सानिया बेगम पूरे दमखम के साथ जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मैदान में हैं।
विज्ञापन
उधर बेहजम ब्लाक से क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष रह चुकीं पुष्पा सिंह अधिवक्ता अवधेश सिंह की पत्नी हैं। पिछली बार वह बेहजम ब्लाक से ब्लाक प्रमुख बनी थीं लेकिन सपा सरकार आने पर अविश्वास प्रस्ताव के चलते उन्हें अपने पद से हाथ धोना पड़ा था। इस बार वह जिला पंचायत सदस्य पद के लिए उम्मीदवार हैं।
दूसरी तरफ मौजूदा बेहजम ब्लाक प्रमुख नीरू सिंह की ननद वीना देवी, नवाब कल्बे हसन की बहू समर फातिमा, कांग्रेस नेता दीपक वाजपेयी, बेहजम तृतीय से सुरेद्र भार्गव, ओमदीन के अलावा कई महत्वपूर्ण प्रत्याशी चुनाव मैदान में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अपना भाग्य अजमा रहे हैं। इन सीटों पर सबकी निगाहें लगी हैं।