{"_id":"6a99b11dc36201fea50bfb7e","slug":"district-level-sanskrit-general-knowledge-and-song-competition-concluded-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-184048-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जिला स्तरीय संस्कृत सामान्य ज्ञान और गीत प्रतियोगिता संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जिला स्तरीय संस्कृत सामान्य ज्ञान और गीत प्रतियोगिता संपन्न
Thu, 03 Sep 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पसगवां। उप्र संस्कृत संस्थानम् की ओर से केन ग्रोवर्स इंटर काॅलेज जंगबहादुरगंज में संस्कृत सामान्य ज्ञान और संस्कृत गीत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। संस्कृत गीत प्रतियोगिता में 22 प्रतिभागियों और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 21 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
संस्कृत गीत प्रतियोगिता में केन ग्रोवर्स इंटर काॅलेज की रुचि तिवारी ने पहला, गांधी विद्यालय इंटर काॅलेज गोला की वैष्णवी शुक्ला ने दूसरा और जिला पंचायत कस्ता इंटर काॅलेज के पिनाक वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में मोरेल गुरुकुल एकेडमी गोला के कृष्णचंद्र ने पहला, केन ग्रोवर्स इंटर काॅलेज की कीर्ति देवी ने दूसरा और प्रिया सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जिला स्तरीय ये प्रतिभागी मंडल स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीकांत सिंह और विशिष्ट अतिथि विनोद बाजपेई ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। संस्कृत संस्थानम की ओर से जनपद और राज्यस्तर संयोजक पवन कुमार ने प्रतियोगिता के नियम बताए और प्रस्तावना प्रस्तुत की। निर्णायक मंडल में उद्धव श्याम तिवारी, आचार्या रेनू, सुधीर कुमार रहे। प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।