फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   District Hospital: Patient beaten up after entering the ward

जिला अस्पताल : वार्ड में घुसकर मरीज की पिटाई

Fri, 26 May 2023 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
District Hospital: Patient beaten up after entering the ward
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल के न्यू सर्जिकल वार्ड में भर्ती एक युवक की कुछ लोगों ने वार्ड में घुसकर पिटाई कर दी। मारपीट करने वाले युवक सत्ता पक्ष और उससे जुड़े संगठन के पदाधिकारी हैं। वार्ड में मारपीट से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला नौरंगाबाद के जोड़ी बंगला निवासी आशीष गुप्ता पुत्र रमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि उसकी तहसील गेट के पास मोबाइल की दुकान हैं। करीब 15 दिन पहले सूर्यमणि मिश्रा एक स्पीकर 850 रुपए का खरीदा था, जिसे 23 मई को वापस करने के लिए आए थे। कहा कि पैसे वापस करने को लेकर बजरंग दल नेता सूर्यमणि मिश्रा ने दुकान में मारपीट की, जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी थी। चोट आने पर डॉक्टरी के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था, जहां पर डॉक्टरों ने भर्ती किया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब 05:30 बजे सूर्यमणि मिश्रा अपने साथी राम पांडेय सहित पांच अज्ञात लोगों के साथ न्यू सर्जिकल वार्ड में आकर मारपीट करने लगे। आशीष ने बताया कि इस दौरान दबंगों ने पिता रमेश कुमार गुप्ता को भी पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
जिला अस्पताल के न्यू सर्जिकल वार्ड में भर्ती युवक के साथ मारपीट की घटना से अन्य मरीजों से लेकर स्टाफ तक भयभीत है। स्टाफ का कहना है कि अस्पताल में सुरक्षा के लिए सिर्फ होमगार्ड तैनात हैं, जिनकी संख्या अस्पताल भवन को देखते हुए बेहद कम है। वहीं इनसे कोई डरता तक नहीं है। स्टाफ का कहना है आए दिन तीमारदार अस्पताल में हंगामा कर मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। ऐसे में अस्पताल में पुलिस चौकी की बेहद जरूरत है।


वार्ड में मरीज के साथ मारपीट की सूचना मिली है। इस संबंध में स्टाफ से जानकारी की जाएगी। वहीं अस्पताल में सुरक्षा के लिए होमगार्डों की संख्या बढ़ाने के लिए पत्र लिखा जाएगा।
- डॉ. आईके राम चंदानी प्रभारी सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed