{"_id":"650de20d691d44b71f019ab4","slug":"district-hospital-malaria-fever-confirmed-in-six-patients-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1018-6307-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल : छह मरीजों में मलेरिया बुखार की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल : छह मरीजों में मलेरिया बुखार की पुष्टि
विज्ञापन
जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने आई नेहा भीषण गर्मी के कारण बेहोश हो गिरी।
ओयल। जिला अस्पताल में हुई जांच में शुक्रवार को छह मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में 1550 नए मरीज पहुंचे और करीब 600 मरीज पुराने पर्चे पर देखे गए। सामान्य एवं इमरजेंसी ओपीडी में बुखार से ग्रसित मरीजों की संख्या करीब 60 फीसदी थी।
फिजिशियन डॉ. रोहित पाठक ने बताया कि ओपीडी में बुखार से ग्रसित मरीज सबसे अधिक थे। उधर, बाल रोग विभाग की ओपीडी में बुखार से बच्चे सबसे अधिक पहुंचे। अधिकांश बच्चों को सर्दी लगकर बुखार आना बताया गया। फिजिशियन बताते है कि लक्षण के आधार पर रोजाना 100 से 150 रोगियों की जांच कराई जाती है, लेकिन रिपोर्ट नेगेटिव आ रही है। जबकि लक्षण डेंगू के लगते है। वहीं कुछ लोगों की जांच में प्लेटलेट्स भी कम आ रही है। शुक्रवार को 17 वर्षीय सागर, 32 वर्षीय श्रवण मिश्रा, 40 वर्षीय जाकिर, 25 वर्षीय सत्यपाल, 18 वर्षीय अनिल कुमार और 28 वर्षीय शिल्पी में मलेरिया बुखार की पुष्टि हुई।
भीषण गर्मी में बेहोश होकर गिरी युवती
जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने आई नेहा निवासी शंकरपुर बेहोश होकर अचानक गिर गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। घरवालों ने बताया कि अल्ट्रासाउंड कक्ष में उमस वाली इतनी गर्मी थी कि बेटी उसे बर्दाश्त नही कर सकी। जिस वजह से बेहोश हो कर गिर गई।