फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   District Hospital: Government medicines were burnt this time

जिला अस्पताल : अबकी बार जला दी गईं सरकारी दवाएं

Tue, 14 Jun 2022 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
District Hospital: Government medicines were burnt this time
जिला अस्पताल में जलाई गईं दवाएं।
करीब 10 दिन पहले खाली प्लॉट में पड़ी मिली थीं दवाएं
विज्ञापन

ब्लड बैंक के पास दवाओं के अधजले पड़े मिले हैं पत्ते
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल में सरकारी दवाओं की बेकदरी नहीं थम रही है। गरीबों को न देकर उन्हें एक्सपायर्ड कर जला दिया जा रहा है। करीब दस दिन पहले शहर के बाहर जहां दर्जनों गत्ते एक्सपायर्ड दवाओं के लावारिस हालात में पड़े मिले थे तो वहीं सोमवार को ब्लड बैंक के पास फोलिक एसिड के साथ यौन रोग संबंधी तमाम दवाएं पड़ी मिलीं, जिसमें से तमाम दवाएं जलाई जा चुकी थीं।
सरकारी अस्पताल आने वाले मरीजों के लिए शासन से पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, लेकिन मरीजों में न बांटकर इन्हें एक्सपायर्ड कर फेंकने का खेल निरंतर जारी है। करीब 10 दिन पहले शरह के बाहर एक खाली प्लॉट में तमाम सरकारी दवाओं के गत्ते पड़े मिले थे।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर इसका हल्ला मचते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य महकमे ने दवाओं को जिला अस्पताल में रखवा दिया, जिसे डीएम के निर्देश पर सीज कर दिया। इस पर डिप्टी सीएम ने तीन दिन में जांच रिपोर्ट सीएमओ से तलब की थी। सीएमओ की ओर से गठित तीन सदस्यीय टीम ने जांच पूरी कर रिपोर्ट शासन को भेज दी है। अभी तक यह मामला ठंडा नहीं पड़ा था कि सोमवार को जिला अस्पताल के ब्लडबैंक के निकट फोलिक एसिड, यौन संक्रमण की किट नाको सहित अन्य तमाम दवाओं के सैकड़ों पत्ते पड़े मिले। हालांकि दवाएं फेंककर उन्हें जलाकर नष्ट करने का प्रयास किया गया, लेकिन जल्दबाजी के चक्कर में तमाम दवाएं अधजली पड़ी हैं, जो जिम्मेदारों की लापरवाही बयां कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed