फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   District Hospital: 12 children were admitted to the Children's Ward.

जिला अस्पताल: चिल्ड्रेन वार्ड में 12 बच्चों को भर्ती किया गया

Fri, 07 Jul 2023 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
District Hospital: 12 children were admitted to the Children's Ward.
ओयल। लगातार करवट बदलते मौसम के चलते जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को जिला अस्पताल के पंजीकरण काउंटर पर 1278 नए मरीजों के पंजीकरण किए गए। डिहाइड्रेशन से एक बच्ची की मौत के बाद शुक्रवार को जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में 10 बच्चों को भर्ती किया गया। इनमें अधिकतर को उल्टी और दस्त की शिकायत है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर के महेवागंज निवासी सलमान के डेढ़ वर्षीय पुत्र असान, ज्ञानपुर के मिथलेश का दो वर्षीय पुत्र आदित्य वर्मा, मितौली के बड़कापुरवा निवासी विपिन कुमार की दो वर्षीय पुत्री उलटी-दस्त और बुखार से पीड़ित हैं। सभी का इलाज किया जा रहा है। धौरहरा के गांव कफारा निवासी सलामत की चार वर्षीय पुत्री जीनत निमोनिया से ग्रसित है।
विज्ञापन

थाना खीरी के जमुनियां गावं निवासी बीरपाल की पांच वर्षीय पुत्री स्वाति उलटी, खीरी निवासी नीरज के पुत्र जितिन (2) व जनपद सीतापुर के हरगांव निवासी अजय कुमार के पुत्र आदित्य रस्तोगी (1) दस्त से पीड़ित हैं। गोला निवासी मुल्तकीम की पुत्री सलमा (1.5) सेप्टीसीमिया, जबकि लहरपुर निवासी सरोज अपने पुत्र आयुष (8) हांफने और पेटदर्द से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पीकू वार्ड में हाईग्रेड फीवर (तेज बुखार) से पीड़ित दो बच्चों का इलाज चल रहा है। इनमें मितौली निवासी वीरेंद्र कुमार अपनी पुत्री देविका (7) और कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी दीपू अवस्थी पुत्र लक्ष्य(3वर्ष) का इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed