फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dispute over overrating of liquor, threatened with a gun

Lakhimpur Kheri News: शराब की ओवररेटिंग को लेकर विवाद, तमंचा लेकर धमकाया

Mon, 28 Apr 2025 11:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Dispute over overrating of liquor, threatened with a gun
लखीमपुर खीरी। शराब की ओवररेटिंग को लेकर सोमवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ। ऑडियो में दो युवकों के बीच गाली गलौज हो रही है। ऑडियो नकहा प्रधान और एक ग्राहक का होना बताया जा रहा है। इसको लेकर ग्राहक अगली सुबह तमंचा लेकर शराब की दुकान पर पहुंचा और सेल्समैन को धमकाया। जानकारी होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

बता दें कि खीरी थाना क्षेत्र के कस्बा नकहा में एक अंग्रेजी शराब और बीयर की कंपोजिट दुकान है। दुकान से पंकज ने बीयर खरीदी। इसके बदले सेल्समैन ने 140 रुपये वसूले, जबकि केन पर 130 रुपये प्रिंट था। आरोप है कि पंकज ने सेल्समैन द्वारा 10 रुपये ज्यादा वसूलने की शिकायत की तो दुकान मालिक के करीबी रौलिया ग्राम प्रधान सुशील वर्मा ने ग्राहक को फोन कर गालियां देनी शुरू कर दीं। दोनों के बीच की गाली-गलौज का ऑडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि अगली सुबह पंकज के साथ खीरी थाना क्षेत्र के गांव चाऊपुर निवासी रंजीत ने दुकान पर पहुंचकर सेल्समैन को तमंचा लेकर धमकाया। विरोध का पूरा मामला दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो ऑडियो और सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर मिली है। एसओ खीरी विवेक उपाध्याय ने बताया कि दोनों की ओर से तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पूरे मामले में उचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed