{"_id":"6a5a73ccbed95c88ed09299b","slug":"dispute-over-announcement-from-mosque-allegation-of-stone-pelting-on-house-after-protest-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-180084-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मस्जिद से एलान पर विवाद, विरोध किया तो घर पर पत्थर फेंकने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मस्जिद से एलान पर विवाद, विरोध किया तो घर पर पत्थर फेंकने का आरोप
Fri, 17 Jul 2026 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
बिजुआ। गांव मूसेपुर में बृहस्पतिवार देर शाम अंजुमन संगठन के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष ने मस्जिद से किए गए एलान का विरोध करने पर घर पर ईंट-पत्थर फेंकने का आरोप लगाया, जबकि दूसरे पक्ष ने इससे इन्कार किया है। पुलिस की जांच में भी घरों पर पत्थर फेंकने की पुष्टि नहीं हुई है।
शिकायतकर्ता मूसेपुर निवासी महबूब अली ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम मस्जिद से जफर अली ने एलान किया कि मस्जिद के मौलाना दूसरे संगठन के लोगों के यहां किसी कार्यक्रम में नहीं जाएंगे। दूसरे पक्ष के लोग भी मस्जिद में नहीं आ सकेंगे।
महबूब अली का आरोप है कि उन्होंने एलान का विरोध किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने मस्जिद परिसर की ओर से उनके घर में ईंट-पत्थर फेंके। उनका कहना है कि घटना का वीडियो भी उनके पास मौजूद है। उन्होंने पड़रिया तुला पुलिस चौकी में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
वहीं, मस्जिद के इमाम सुहेल खान ने पथराव के आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि अंजुमन कमेटी ने केवल यह निर्णय लिया है कि जो लोग कमेटी में शामिल नहीं हैं, उनके यहां किसी भी कार्यक्रम में मौलाना और अन्य सदस्य शामिल नहीं होंगे। इसी निर्णय की जानकारी मस्जिद से दी गई थी।
क्षेत्राधिकारी गोला महक शर्मा ने बताया कि मूसेपुर का विवाद दो परिवारों में कहासुनी का है। जांच में घरों में पत्थर फेंकने की पुष्टि नहीं हुई है। एसओ भीरा अमित पांडे ने चौकी प्रभारी पड़रिया तुला अभिषेक सिंह को जांच सौंपी है। साथ ही मामले में शांति भंग की आशंका के लिए कार्रवाई भी की जा रही है।