फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dispute between students and staff over entering the college without admission card

Lakhimpur Kheri News: बिना प्रवेश पत्र काॅलेज में घुसने पर छात्र और स्टाफ में विवाद

Sat, 24 May 2025 10:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Dispute between students and staff over entering the college without admission card
फरधान। देवकली के आदर्श जनता महाविद्यालय में परीक्षा देने बिना प्रवेश पत्र घुसने पर छात्र और स्टाफ के बीच विवाद हो गया। स्टाफ ने बेल्ट से मारने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए छात्र को पुलिस को सौंप दिया। हालांकि फिर छात्र के परिजन और कॉलेज स्टाफ बीच सुलह समझौता के बाद छात्र ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


आदर्श जनता महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष का छात्र अंकुल शुक्ला शनिवार दोपहर को परीक्षा देने के लिए पहुंचा तो उनके पास प्रवेश पत्र नहीं था। इसलिए कॉलेज स्टाफ ने उसे अंदर जाने से मना किया। अंकुल के साथ में ही उनके बड़े भाई आलोक शुक्ल, जो इसी विद्यालय से एलएलबी के छात्र हैं, भी अंकुल को बिना प्रवेश पत्र के अंदर ले जाना चाह रहे थे। उनका कहना था कि हम चार पेपर दे चुके हैं तो एक पेपर बिना प्रवेश पत्र भी हो सकता है, लेकिन स्टाफ ने अंदर जाने से मना किया।
विज्ञापन

बताते हैं कि इस बीच अंकुल शुक्ला ने बेल्ट निकाल ली और मौजूद स्टाफ व चौकीदार के साथ गाली-गलौज करते हुए मारने की धमकी दी। स्टाफ ने काॅलेज का माहौल खराब होते देख तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर डायल 112 मौके पर पहुंच गई। छात्र को हिरासत में ले लिया। काफी गहमा गहमी और बातचीत के बाद छात्र के परिजन मौके पर पहुंचे और सुलह समझौता करने के बाद छात्र को परीक्षा में शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श जनता महाविद्यालय के केंद्र अध्यक्ष डॉ. आदित्य रंजन ने बताया छात्र बिना प्रवेश पत्र के अंदर घुसने को लेकर स्टाफ के साथ अभद्रता कर रहा था। साथ में उसका बड़ा भाई भी सहयोग कर रहा था। पुलिस और परिजनों के सहयोग से आपस में बैठने के बाद सुलह समझौता हो गया है। दोनों छात्रों को परीक्षा में शामिल किया गया है।

प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी ने बताया दोनों छात्र स्टाफ के साथ विवाद करते हुए बिना प्रवेश पत्र के अंदर जाना चाह रहे थे। दोनों छात्रों को थाने लाया गया था। दोनों छात्रों ने अपनी गलती स्वीकारते हुए माफी नामा लिखकर दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed