फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Discussion on many points including encroachment on no man's land

Lakhimpur Kheri News: नोमैंस लैंड पर अतिक्रमण समेत कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

Tue, 26 Aug 2025 11:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Discussion on many points including encroachment on no man's land
नेपाल के दार्चुला में बैठक के बाद मौजूद दोनों देशों के सुरक्षा अ​धिकारी। स्रोत : एसएसबी
पलियाकलां। भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के दार्चुला में त्रैमासिक डीआईजी स्तरीय समन्वय बैठक हुई। इसमें दोनों देशों के अधिकारियों ने नोमैंस लैंड पर अतिक्रमण, सुरक्षा स्थिति का आंकलन करने के साथ ही अन्य कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आपस में विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन


दार्चुला में आयोजित इस बैठक में भारत व नेपाल के सुरक्षा अधिकारियों ने आपसी सहयोग व समन्वय को मजबूत बनाने के लिए कई बिन्दुओं पर चर्चा हुई। इसमें भारत-नेपाल कार्यक्षेत्र में मौजूदा सुरक्षा स्थिति का आंकलन किया गया। साथ ही प्रभावी खुफिया जानकारी साझा करने की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाते हुए संभावित इनपुट देने पर आपसी सहमति हुई।
विज्ञापन

इसके अलावा बैठक में क्षतिग्रस्त व गायब सीमा के पिलरों की मरम्मत, उनके रखरखाव पर चर्चा हुई। सीमा के दोनों ओर विशेषकर नोमैंस लैंड पर अतिक्रमण की स्थिति व समाधान पर चर्चा। तीसरे देश के नागरिकों की घुसपैठ व इनके संभावित मार्गों की समीक्षा भी की गई। आपदा प्रबंधन से जुड़ी जानकारियां भी एक-दूसरे से साझा करने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में भारत की ओर से एसएसबी के क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) सुधांशु नौटियाल, क्षेत्रक मुख्यालय पीलीभीत के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अनिल कुमार शर्मा, 11वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट अनिल कुमार, 55वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट आशीष कुमार, 39वीं वाहिनी एसएसबी कमांडेंट रविंद्र कुमार राजेश्वरी, 5वीं वाहिनी एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी अनिल कुमार आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed