फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Discussion of good news in prayer meeting

Lakhimpur Kheri News: प्रार्थना सभा में हो रही अच्छी खबरों पर चर्चा

Sun, 21 Sep 2025 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Discussion of good news in prayer meeting
लखीमपुर खीरी। जिले में संचालित हो रहे माध्यमिक विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान अखबारों में प्रकाशित होने वाली अच्छी खबरों पर चर्चा की जा रही है। विद्यालय स्टाफ विद्यार्थियों के सामने खबर को पढ़कर सुनाते हैं। इसमें देश विदेश में होने वाली घटनाओं, प्रेरणावर्धक खबरों को शामिल किया जाता है। विद्यार्थियों के अंदर जिज्ञासावश उठने वाले सवालों के जवाब भी शिक्षक दे रहे हैं। स्कूल प्रशासन का दावा है कि इससे विद्यार्थियों के ज्ञान में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई से पहले होने वाली प्रार्थना सभा में अब हर दिन के अखबारों में छपी खबरों पर चर्चा की जा रही है। इसके साथ ही प्रतिज्ञा, सुविचार व प्रश्नमंच का भी आयोजन भी हो रहें हैं। इतना ही नहीं प्रमुख समाचार व सवाल-जवाब को हर दिन विद्यालय के ब्लैक बोर्ड व नोटिस बोर्ड पर अलग-अलग विद्यार्थियों से लिखवाया जा रहा है।
विज्ञापन

स्कूलों में पढ़ाई से पहले 15 मिनट की प्रार्थना सभा का आयोजन करते हुए यह गतिविधियां कराई जा रहीं हैं। इस दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्र का गौरव देने वाली नई घटनाओं से परिचित कराया जाता है। स्कूल के शिक्षक हर दिन बच्चों से सुविचार, प्रमुख समाचार, प्रश्न मंच के सवाल-जवाब ब्लैक बोर्ड, नोटिस बोर्ड पर लिखकर बच्चों से पूछ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी घटनाओं के बारे में जान सकेंगे विद्यार्थी
स्कूल के नोटिस बोर्ड से क्लास के ब्लैक बोर्ड पर दर्ज किए गए सुविचार और अच्छी खबरों से विद्यार्थियों को देश-विदेश में घटने वाली बड़ी घटनाओं के बारे में पता चलेगा। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि इससे विद्यार्थियों के अंदर अखबार पढ़ने की आदत तो पड़ेगी ही साथ ही उनके ज्ञान में भी बढ़ोतरी होगी। चर्चा के दौरान विद्यार्थियों के जेहन में आने वाले सवालों के जवाब भी शिक्षकों को ही देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed