{"_id":"6a0cb22a6759dfe2850cb514","slug":"disaster-mitra-expressed-anger-over-the-working-style-of-sdm-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-175492-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एसडीएम की कार्यशैली पर भड़के आपदा मित्र, जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एसडीएम की कार्यशैली पर भड़के आपदा मित्र, जताया आक्रोश
Wed, 20 May 2026 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 20 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
आपदा मित्र का हाथ पकड़कर ले जाते हुए एसडीएम। स्रोत : वीडियो ग्रैब
- फोटो : बालूपुरवा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पसरा सन्नाटा।
लखीमपुर खीरी। अतिरिक्त एसडीएम की कार्यशैली से नाराज आपदा मित्रों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में आक्रोश जताया। आपदा मित्रों का आरोप है कि अतिरिक्त एसडीएम ने एक आपदा मित्र का हाथ पकड़कर उसे डीएम के पास ले जाने का प्रयास किया। इस व्यवहार को लेकर आपदा मित्रों ने विरोध जताते हुए इसे अभद्रता बताया।
कलक्ट्रेट पहुंचे आपदा मित्रों ने बताया कि चार से 10 फरवरी, 2026 तक 404 युवाओं को आपदा मित्र का प्रशिक्षण दिया गया था। अधिकारियों की ओर से 31 मार्च तक सभी प्रशिक्षुओं को किट और प्रमाणपत्र देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक उन्हें कुछ नहीं मिला।
पीड़ित आपदा मित्र गौरव पांडेय ने बताया कि मंगलवार को सभी लोग अपनी मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान अतिरिक्त एसडीएम युगांतर त्रिपाठी वहां पहुंचे और गुस्से में उनका हाथ पकड़कर खींचने लगे। इस घटना से आपदा मित्रों में नाराजगी फैल गई।
विज्ञापन
आपदा मित्रों का कहना है कि अधिकारियों का इस तरह का व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। घटना का एक वीडियो भी वायरल होने की बात कही जा रही है। इस दौरान गौरव पांडेय, सुधीर श्रीवास्तव, संगम, अंशिका प्रजापति, अखिलेश, जूही और अभिषेक सहित कई लोग मौजूद रहे।
-- -
आपदा मित्र जो भी आरोप लगा रहे हैं, वह पूरी तरह गलत हैं। प्रमाणपत्र व किट शासन से आनी हैं। उनको बताया भी जा चुका है। जिलाधिकारी के संज्ञान में पूरा मामला है।
-युगांतर त्रिपाठी, अतरिक्त एसडीएम