फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Disappointment among the elderly due to the condition of separate ration card in making golden card.

Lakhimpur Kheri News: गोल्डन कार्ड बनने में अलग राशन कार्ड की शर्त से बुजुर्गों में मायूसी

Thu, 23 Nov 2023 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Disappointment among the elderly due to the condition of separate ration card in making golden card.
लखीमपुर खीरी। शासन ने 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को गोल्डन कार्ड की सौगात तो दी है, लेकिन उसमें परिवार के सदस्यों का पेच फंस गया है।
विज्ञापन

राशन कार्ड पर परिवार के साथ नाम होने की वजह से बुजुर्गों के गोल्डन कार्ड नहीं बन रहे हैं। शासन की ओर से जारी आयुष्मान एप पर ऑनलाइन आवेदन करने पर इन बुुजुर्गों को अपात्र बताया जा रहा है। इस उम्र में गोल्डन कार्ड की सौगात मिलने से बुजुर्गों में खुशी थी, लेकिन अलग राशन कार्ड होने की शर्त से अब मायूसी है। तमाम ऐसे बुजुर्ग हैं, जिनका राशन कार्ड पर नाम परिवार के साथ है मगर घरवाले बेहतर इलाज कराने में सक्षम नहीं हैं। बुजुर्गों ने सरकार की इस मंशा को नाकाफी बताया है।


आयुष्मान भारत के तहत जिले के पंजीकृत अस्पताल
अस्पताल---- रोग
1. सलूजा नर्सिंग होम- हड्डी रोग
2. एसएस हॉस्पिटल- जनरल सर्जरी व मेडिसिन
3. मोहन आई केयर- नेत्र रोग
4. सृजन हॉस्पिटल- जनरल सर्जरी
5. आयुष हॉस्पिटल- जनरल सर्जरी
6. शिवलोक हॉस्पिटल- हड्डी रोग
7. नाईस नर्सिंग होम- जनरल सर्जरी व मेडिसिन
8. उमा प्रभा नेत्रालय- नेत्र रोग
9. टंडन आई हॉस्पिटल- नेत्र रोग
10. रघुनाथ हॉस्पिटल- जनरल सर्जरी व मेडिसिन
11. चंद्रावती हॉस्पिटल- जनरल सर्जरी व मेडिसिन
12. वनबीट हॉस्पिटल, भीरा- जनरल सर्जरी व मेडिसिन, स्त्री व बाल रोग
13. डॉ. श्राॅफ आई केयर, मोहम्मदी- नेत्र रोग
14. अनुपम नर्सिंग होम- जनरल सर्जरी व मेडिसिन
15. जिला व महिला सहित समस्त सीएचसी- हर प्रकार का इलाज

गोल्डन कार्ड सिर्फ उन्हींं बुजुर्गों के बन रहे हैं, जो निराश्रित हैं और उनका राशन कार्ड अलग है, क्योंकि जो बुजुर्ग परिवार संग रह रहे हैं, उनके बेटे उनकी देखभाल कर रहे हैं। इसलिए अलग राशन कार्ड धारक निराश्रित बुजुर्ग ही योजना के तहत पात्र हैं।
विज्ञापन

- डॉ. संतोष गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed