फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Disappointed with the administration, the villagers started repairing the road

Lakhimpur Kheri News: प्रशासन से निराश ग्रामीणों ने शुरू की मार्ग की मरम्मत

Wed, 15 Oct 2025 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 15 Oct 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Disappointed with the administration, the villagers started repairing the road
रूरा सुल्तानपुर में श्रमदान कर सड़क बनाते ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
बिजुआ। विकास खंड बिजुआ में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई सड़क की मरम्मत ग्रामीणों के श्रमदान से की जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, अधिकारियों से शिकायत करने पर भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांव रूरा सुल्तानपुर, कोरियाना, जौहरा, पूजागांव, करसौर, जोधपुर, मुड़िया और तनसुख पुरवा आदि को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़क बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे चार हजार की आबादी के आवागमन में परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन

आरोप है कि प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के अलावा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से सड़क की मरम्मत कराने की गुहार लगाई, तो उन्होंने जल्द काम कराने का आश्वासन दिया। अब तक कोई काम नहीं कराया। इससे निराश हुए ग्रामीणों ने श्रमदान से सड़क की मरम्मत करने का निर्णय किया। रूरा-सुल्तानपुर निवासी सुधीर अवस्थी, रामप्रकाश अवस्थी, सुभाष अवस्थी, जगजीवन मिश्रा और पंकज सहित कई ग्रामीण सड़क की मरम्मत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन --

बाढ़ का पानी एक माह पहले उतर गया है। बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई सड़क की मरम्मत कराना है। ग्राम पंचायत निधि में धनराशि न होने के कारण मरम्मत नहीं हो सकी। तराई क्षेत्र की सड़कें बाढ़ से खराब हो जाती हैं। - रूरा-सुल्तानपुर के प्रधान सोनेलाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed