फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Disabled children will study through special TLM, budget released

Lakhimpur Kheri News: विशेष टीएलएम से पढ़ाई करेंगे दिव्यांग बच्चे, बजट जारी

Thu, 10 Oct 2024 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Disabled children will study through special TLM, budget released
लखीमपुर खीरी। जिले में संचालित समेकित शिक्षा के तहत स्कूलों में पंजीकृत बच्चों को पढ़ाने के लिए विशेष शिक्षकों को नियुक्त किया गया है। विशेष टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मैटीरियल अर्थात शिक्षण अधिगम सामग्री) के जरिए ये शिक्षक, बच्चों को उनकी आवश्यकता और रुचि के अनुसार सरल, सुगम और अच्छे पाठ्यक्रम पर आधारित पढ़ाई कराएंगे। विभाग को इसके लिए प्रति शिक्षक एक-एक हजार रुपये बजट भी आवंटित किया गया है। बजट से बच्चों के लिए विशेष शिक्षण सामग्री खरीदी जाएगी।
विज्ञापन

समेकित शिक्षा के तहत संचालित स्कूलों में पंजीकृत दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकता और रुचि के अनुसार सरल, स्पष्ट, सुगम और पाठ्यक्रम आधारित पढ़ाई कराई जाएगी। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों की पढ़ाई के लिए शासन की ओर से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अब समेकित शिक्षा के तहत बच्चों को विशेष सामग्री के तहत शिक्षण कार्य कराया जाएगा। बच्चों की रुचि के अनुसार सरल, स्पष्ट, सुगम और पाठ्यक्रम आधारित टीएलएम की खरीद और निर्माण किया जाएगा। नोडल शिक्षकों द्वारा आकर्षक, मल्टीसेंसरी व स्वनिर्मित टीएलएम तैयार किया जाएगा। इस सामग्री का विवरण विद्यालय की स्टॉक पंजिका में दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल शिक्षक इस टीएलएम का प्रयोग दिव्यांग बच्चों में उपयुक्त संप्रेषण के तरीके को बढ़ाने और विषय वस्तु काे सिखाने में करेंगे। इस सामग्री में स्पर्शीय नक्शा, स्पर्शीय नंबर कार्ड (ब्रेल के साथ), स्पर्शीय वर्णमाला कार्ड, ड्राई इरेज बोर्ड, मैग्नेटिक बोर्ड, फ्लैशबोर्ड-हिंदी वर्णमाला, शब्द कार्ड, गिनती कार्ड, शब्द-वाक्य चित्र, स्केच पेन, वैक्स रंग, विभिन्न प्रकार के चार्ट, मॉडल शामिल रहेंगे।

साथ ही फल-सब्जी, परिवहन के साधन, पशु-पक्षी मॉडल, घर, स्कूल, मंदिर, मस्जिद, चर्च, मैचिंग गेम के अलावा विभिन्न प्रकार के पजल्स शामिल रहेंगे। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि इसको लेकर विभाग को बजट भी जारी हुआ है। सामग्री खरीदने के लिए प्रति शिक्षक एक-एक हजार रुपये की धनराशि आवंटित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed