गोला गोकर्णनाथ। भारतीय दिव्यांग यूनियन की ब्लॉक बिजुआ मुख्यालय पर हुई मासिक बैठक में दिव्यांगजनों ने प्रतिमाह 1500 रुपये पेंशन की मांग की।
बुधवार को बिजुआ में ब्लॉक अध्यक्ष रामकिशोर की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने घोषणापत्र में दिव्यांग जनों को 1500 रुपए मासिक पेंशन देने का वादा किया था लेकिन जो पेंशन दी गई है वह 1000 मासिक के हिसाब से तीन माह की 3000 रुपए दी गई है। दिव्यांगों का कहना है कि महंगाई के दौर में दिव्यांगों का जीवन यापन नहीं हो पा रहा है।
चेतावनी दी गई है कि यदि सरकार दिव्यांग जनों की मांग पूरी न की तो आंदोलन किया जाएगा।इस मौके पर गोला विकास कुमार, संजेश कुमार, तिलकराम वर्मा, मिथिलेश कुमार, रियाजउद्दीन इदरीसी आदि मौजूद रहे। संवाद