{"_id":"67fab20bc822b96334044640","slug":"did-not-get-wages-so-committed-suicide-by-hanging-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-143399-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नहीं मिली मजदूरी तो फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नहीं मिली मजदूरी तो फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मजदूरी न मिलने से क्षुब्ध थाना ईसानगर के एक गांव में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पोस्टमाॅर्टम हाउस पर मौजूद परिजनों ने बताया कि ग्राम परागीपुरवा के सोबरन लाल (40) ने आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई श्रीराम ने बताया कि उसका भाई मुराउनपुरवा निवासी सालिगराम और श्रीकृष्ण के यहां मजदूरी करता था। करीब तीन साल तक काम करने के दौरान उसका कुछ रुपया बकाया हो गया। रुपये को मांगने के लिए सोबरन शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे मुराउनपुरवा गया था।
आरोप है कि सालिगराम और श्रीकृष्ण ने सोबरन के साथ अभद्रता करते हुए भगा दिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर सोबरन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो घर से करीब दो किलोमीटर दूर फूलपुर के पास खेत में शव लटकते पाया गया। संवाद