{"_id":"66ba5555558026e26000f4f8","slug":"dhaurahara-mp-gave-letter-to-the-minister-of-roads-transport-and-highways-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-126974-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आगरा एक्सप्रेस वे से मैगलगंज-मोहम्मदी होकर हरिद्वार तक बने एक्सप्रेस वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आगरा एक्सप्रेस वे से मैगलगंज-मोहम्मदी होकर हरिद्वार तक बने एक्सप्रेस वे
विज्ञापन
नितिन गडकरी को पत्र सौंपते सांसद आनन्द भदौरिया-स्रोत सोशल मीडिया
लखीमपुर खीरी। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे से उत्तराखंड के हरिद्वार तक आवागमन सुगम बनाने को धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया ने एक नए एक्सप्रेस वे के निर्माण की मांग की है। केंद्रीय मंत्री सड़क, परिवहन एवं राज्यमार्ग नितिन जयराम गडकरी को मांगपत्र सौंपा है। मांगपत्र और केंद्रीय मंत्री को सौंपते हुए का फोटो एक्स पर पोस्ट किया है।
धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया ने एक्स पर पोस्ट किए गए मांगपत्र में रुहेलखंड क्षेत्रवासियों की समस्या को साझा करते हुए नए एक्सप्रेस वे निर्माण की मांग की। लिखा कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर स्थित नैमिषारण्य कट के पास से नैमिषारण्य, पिसावां से लखीमपुर खीरी के मैगलगंज और मोहम्मदी, शाहजहांपुर जिले के पुवायां व पीलीभीत से होकर उत्तराखंड के हरिद्वार तक नया एक्सप्रेस वे बनाया जाए।
इस एक्सप्रेस वे के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। खीरी जिले की एक बड़ी आबादी को इससे लाभ होगा। पीलीभीत और शाहजहांपुर जिले को भी इसका लाभ मिलेगा। पोस्ट में यह भी लिखा कि केंद्रीय मंत्री ने इस नए एक्सप्रेस वे निर्माण को सैद्धांतिक सहमति भी प्रदान की है।
विज्ञापन
बढ़ेगा व्यापार, अवध और रुहेलखंड क्षेत्र का होगा विकास
धौरहरा सांसद ने बताया कि नए एक्सप्रेस वे के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन और व्यापार में सुविधा मिलेगी। व्यापार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही अवध और रुहेलखंड का विकास होगा। उत्तराखंड के हरिद्वार समेत पूरे राज्य का विकास होगा। नए एक्सप्रेस वे के निर्माण से क्षेत्रवासियों के लिए कई नए अवसर भी खुलेंगे।