{"_id":"60ff044d8ebc3e582d37ac29","slug":"dharmasthala-many-houses-on-target-of-ghaghra-river-in-godian-purva-lakhimpur-news-bly4543387161","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोडियन पुरवा में घाघरा नदी के निशाने पर धर्मस्थल, कई मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोडियन पुरवा में घाघरा नदी के निशाने पर धर्मस्थल, कई मकान
विज्ञापन
धौरहरा। रमियाबेहड़ की ग्राम पंचायत रामनगर बगहा के मजरा मोटेबाबा, गोडियन पुरवा में घाघरा नदी ने कटान कर एक धार्मिक स्थान के परिसर को अपने में समा लिया है। अब धार्मिक स्थल नदी के निशाने पर है। वहीं रैनी में शारदा नदी का कटान धीमा हो गया है। सिंचाई खंड बंधा के बचाव के लिए पिलर में ईंट रोड़ा भरकर कटान को रोकने का प्रयास कर रहा है।
तहसील क्षेत्र में शारदा और घाघरा नदियां कटान कर भारी तबाही मचा रही हैं। किसानों की लहलहाती फसलों को काटकर उन्हें भूमिहीन बनाने पर तुली हुई हैं। गोडियन पुरवा गांव में घाघरा नदी ने एक धर्मस्थल समेत गांव को निशाना बनाया हुआ है। धर्मस्थल के परिसर को काटने के बाद अब धार्मिक स्थल को काटना शुरू कर दिया है।
मोटेबाबा और गोडियन पुरवा गांव को बचाने के लिए सिंचाई खंड द्वारा शुरू की गई परियोजना भी काम नहीं आ रही है। वहीं तहसीलदार धौरहरा अनिल यादव का कहना है है कि फिलहाल भू कटान अभी रुका हुआ है। रैनी में कटे हुए बांध को भर दिया गया है, लगातार बचाव कार्य जारी है।