{"_id":"66a5d56c5716fed96ed39e1c301fd239","slug":"dhan-khareed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद बढ़ी पर किसानों की तादाद नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद बढ़ी पर किसानों की तादाद नहीं
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 13 Dec 2014 03:42 PM IST
विज्ञापन
धान खरीद में तेजी आई है, लेकिन बिक्री करने वाले किसानों की संख्या में इजाफा नहीं हो रहा हैै। लक्ष्य 78 हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष अभी तक 38747.5 मीट्रिक टन धान खरीद हो चुकी है, जो लक्ष्य का 49 फीसदी है।
90 क्रय केंद्रों पर की जा रही खरीद में खास यह है कि पांच लाख में से सिर्फ 3505 किसानों से धान खरीदा गया है। एजेंसी नैफेड ने लक्ष्य दो हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष 29.35 एमटी खरीद कर क्रय केंद्र बंद कर दिए हैं।
जनपद में धान खरीद के लिए छह एजेंसियों के 90 क्रय केंद्र बनाए गए थे, जिसमें कई क्रय केंद्र अघोषित तौर पर बंद हो चुके हैं।
एक अक्तूबर 2014 से शुरू हुई खरीद 31 जनवरी 2015 तक चलेगी, जिसमें अभी 38747.5 मीट्रिक टन धान खरीद हो चुकी है। विपणन शाखा ने लक्ष्य पांच हजार के सापेक्ष 508.58 मीट्रिक टन, पीसीएफ ने 44 हजार के सापेक्ष 20416.82, यूपीएसएस ने 13 हजार के सापेक्ष 3297.34, नैफेड ने दो हजार के सापेक्ष 29.5, एनसीसीएफ ने चार हजार के मुकाबले 2563.6 और एफसीआई ने 10 हजार के सापेक्ष 2364.5 मीट्रिक टन धान खरीदा हैै।
विज्ञापन
इसके अलावा आढ़तियों ने 9567.16 मीट्रिक टन धान खरीदा है। भुगतान के मामले में पीसीएफ पर किसानों का 585.69 लाख रुपये बकाया हैै। जबकि नैफेड पर 3.01 लाख रुपये बकाया है। तरह-तरह के अड़ंगों के बीच क्रय केंद्र्रों पर 2922 किसान धान बेचने में कामयाब रहे हैं। वहीं आढ़तियों ने 583 किसानों से खरीद की हैै।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी सीबी उत्तम के अनुसार किसानों का बकाया भुगतान जल्द से जल्द कराया जाएगा। नैफेड के क्रय केंद्रों पर खरीद बंद होने का मामला संज्ञान में आया हैै। जवाब-तलब किया जाएगा। अब नमी की समस्या नहीं हैै, जिससे खरीद तेज हुई हैै।