फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   devoutly celebrated Dr. Ambedkar Jayanti

श्रद्धा से मनाई गई डॉ. अंबेडकर जयंती

Tue, 14 Apr 2015 11:13 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 14 Apr 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
devoutly celebrated Dr.  Ambedkar Jayanti
संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती जिले भर में उत्साह के साथ मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने उनकी प्रतिमाओं और चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कई जगह गोष्ठियां र्हुइं तो कई जगह बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी ने अंबेडकर जयंती अपने कार्यालय पर मनाई। जिला उपाध्यक्ष सुजीता कुमारी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर सामाजिक समरसता के प्रतीक थे। कार्यक्रम में राजेंद्र गुप्ता, कु सुमलता बरनवाल ने अपने विचार रखे। इस मौके पर संजय गोस्वामी, प्रदीप भार्गव, सागरवती, रवि गोस्वामी, नीरज बाजपेयी, जितेंद्र वर्मा, प्रेमवती राजवंशी, मंजीत कौर, रामगुनी, मुकेश गोस्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डॉ. बीआर अंबेडकर जयंती अधिवक्ता संघ सभागार में मनाई गई। वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष मिश्र ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भीमराव अंबेडकर के संघर्ष के बारे में बताते हुए कहा कि अंबेडकर के सामाजिक क्रांति के चलते ही आज सामाजिक समरसता का माहौल बन सका है। बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में शशांक यादव, अनुपम वर्मा, राहुल तिवारी, रामनरायन त्रिवेदी, मोतीलाल पैलवी ने भी विचार रखे। संचालन महामंत्री हौसला प्रसाद वर्मा ने किया। दोपहर बाद वे न्यायिक कार्यो से विरत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मिठाइयां बांटीं। इस मौके पर वलीम खान, राममूर्ति वर्मा, प्रशांत वाजपेयी, मयंक बाथम, आरिफ पहलवान, शिवकुमार सिंह चौहान, चंद्रशेखर मिश्र, सुनील कुमार मिश्र, दिनेश गुप्ता, ऋषिराज सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
बचपन संवारो फाउंडेशन ने प्राथमिक विद्यालय सुआगाड़ा में अंबेडकर जयंती मनाई। फाउंडेशन के अध्यक्ष बृजेश मिश्र और आरती श्रीवास्तव ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर हर्षित श्रीवास्तव, देशपाल, लक्ष्मी शंकर आदि मौजूद रहे। अपना दल युवा मंच ने ईदगाह स्थित कार्यालय पर डॉ. अंबेडकर जयंती मनाई। इसमें मंडल प्रभारी हंसराम पटेल मुख्य अतिथि रहे। इस मौके पर हसन अंसारी, अंबरीश पटेल, अभिषेक कश्यप, भंवरजीत पटेल, राजीव पटेल, अराफात उस्मानी, संकटा प्रसाद गौड़ सत्येंद पटेल आदि मौजूद रहे।
गोला गोकर्णनाथ। डॉ. भीमराव अंबेडकर सेवा संस्थान के तत्वावधान में रैली निकाली गई। अंबेडकर पार्क में मूर्ति पर माल्यार्पण हुआ। धर्मशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इस मौके पर रमेशचंद्र, अरुण कुमार, वीरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, यशपाल चौधरी, पंकज गौतम, अरविंद पांडे, महेंद्रपाल, संतोष कुमार, विनोद गौतम, रामकुमार, वीरेंद्र बहादुर, डॉ मुन्नालाल, रमेश गौतम, मीरा आदिम, मूलचंद गौतम आदि मौजूद रहे।
प्रहलाद पटेल, पारसप्रसाद मिश्र, शफी आगा, आनंद मिश्रा, प्रेम वर्मा, राजेंद्र प्रसाद मिश्र, जगमोहनलाल, रतन कुमार, आशीष अवस्थी, राकेश सक्सेना आदि ने अलीगंज रोड स्थित अंबेडकर पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गांव कोइलहिया में विश्व बौद्ध मिशन के तत्वावधान में डॉ. बीआर अंबेडकर का जन्म दिवस मनाया गया।
बांकेगंज। बाबरपुर-बरगदिया स्थित सिद्धार्थ इंटर कॉलेज प्रांगण में भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती श्रद्धा से मनाई गई। बांकेगंज क्षेत्र पंचायत की पूर्व प्रमुख कुसमा देवी ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर बरगदिया स्थित सिद्धार्थ कॉलेज में एक गोष्ठी हुई। इस मौके पर प्रिंसिपल प्रीति सिंह तोमर, रेनू चौधरी, पूजा वर्मा, जितेंद्र वर्मा, रवी भास्कर, विनोद कुमार, नसीम खां, खलील खां, रामबरन वर्मा समेत विद्यार्थी मौजूद रहे।  
पलियाकलां। बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता सहकारी गन्ना विकास समिति के उपाध्यक्ष फरजंद अली बिंदु मियां ने की। उन्होंने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। मूलचंद शाक्य, श्रीकृष्ण भास्कर, गोविंद गर्ग, राजेश भारतीय, सीपी मौर्य, जेपी त्रिवेदी, एनके मिश्रा, वीरेंद्र्र मेहरोत्रा आदि ने विचार रखे। संचालन लखविंदर सिंह ने किया। इस मौके पर अभिभावक रामदीन ने अंबेडकर दर्शन की सौ किताबें दीं। इससे पहले यहां छात्र छात्राओं ने तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शहर के पेंसिलवेनिया पब्लिक स्कूल मे अंबेडकर जयंती मनाई गई। स्कूल के एमडी कृष्णा भैया ने उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किए। तहसील में एसडीएम नागेंद्र कुमार सिंह ने अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया।
संपूर्णानगर। समाज उत्थान समिति के बैनर तले अंबेडकर जयंती मनाई गई। तस्वीर का अनावरण रामचरन गोंड ने किया। इस मौके पर अरविंद वर्मा, भोला प्रधान, रामदयाल यादव, प्रेमचंद गुप्ता, रामसनेही तिवारी, जीत सिंह गिल, प्रदीप शाही, इश्तियाक खान, ओमप्रकाश मदेशिया ने अंबेडकर को राष्ट्र का महान नायक बताया।
मितौली। तहसील मुख्यालय सभागार में कस्ता विधान सभा के विधायक सुनील कुमार लाला, एसडीएम शादाब असलम और तहसीलदार जगदीश सिंह ने राजस्वकर्मियों के साथ डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई। विधायक ने डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
बिजुआ। बिजुआ में दलित समाज के लोगों ने रैली निकाल कर बाबासाहब को याद किया।  रैली कस्बे के मुख्य चौराहे से निकलकर अंबेडकर स्मारक पर समाप्त हुई। यहां अंबेडकर मूर्ति पर बसपा नेताओं ने फूल मालाएं पहनाईं। इससे पहले तिखड़ा, मुड़िया हेमसिंह, गदियाना, राजगढ़, भीरा, भानपुर, पड़रिया तुला में कार्यक्रम हुए। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूल में अंबेडकर जयंती पर वार्डेन पूर्णिमा मिश्रा समेत सभी श़िक्षकों ने बाबा साहब की मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।  

अंबेडकर जयंती पर लगा मूल निवासी मेला
लखीमपुर खीरी।
मूल निवासी संघ ने डॉ. अंबेडकर जयंती पर नसीरुद्दीन मौजी भवन के प्रांगण में मूल निवासी मेले का आयोजन किया। इसमें मूल निवासी धरोहरों और महापुरुषों से संबंधित चित्र और पोस्टर लागाए गए। इस मौके पर वर्तमान भारत में बिगड़ती सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, राजनीतिक एवं संविधान विरोधी स्थिति के जिम्मेदार कौन विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राम औतार विश्वकर्मा ने विचार रखे। दयाराम, मेवालाल यादव, जीडी बघेल, रामकुमार, रामसेवक, शैलेंद्र्र यादव, अमरनाथ वाल्मीकि आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन रमेश नागर ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed