{"_id":"6599a63e124069e309018c64","slug":"devotees-will-remain-immersed-in-the-devotion-of-ramlala-for-nine-days-ramayana-will-be-recited-in-temples-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-12463-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नौ दिन रामलला की भक्ति में डूबे रहेंगे श्रद्धालु... मंदिरों में होगा रामायण का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नौ दिन रामलला की भक्ति में डूबे रहेंगे श्रद्धालु... मंदिरों में होगा रामायण का पाठ
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। श्रीधाम अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से नौ दिन पहले से जिले के प्रसिद्ध मंदिरों में कार्यक्रम संपन्न कराए जाएंगे। कार्यक्रमों में रामकथा के आयोजन के अलावा रामायण पाठ और भजन-कीर्तन होंगे। इसके लिए जिले को 15 लाख रुपये की धनराशि मिली है। इस धनराशि से शहर के अलावा जिले के प्रसिद्ध राममंदिर, हनुमान और वाल्मीकि मंदिरों में कार्यक्रम संपन्न हाेंगे।
जानकारी के मुताबिक, मकर संक्राति यानी 14 जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक मंदिरों में कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रमों को लेकर धनराशि आवंटित होने के बाद जिला प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन मंदिरों का चयन किया जा रहा है, जहां पर सबसे ज्यादा भक्तों का आवागमन होता है। इसके अलावा तहसील स्तर पर एसडीएम के माध्यम से प्रसिद्ध मंदिरों की सूची तैयार कराने के निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं।
शहर के अलावा तहसील स्तर पर यह कार्यक्रम आयोजित होने हैं। इसके अलावा नगर पालिका और नगर पंचायतों को भी निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में कीर्तन का आयोजन कराएं। जिसमें भजन व कीर्तन मंडलियों को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही नगर में राममंदिर रथ व कलश यात्राओं का भी आयोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन
चार जनवरी को शासन से आदेश प्राप्त हुआ है। 15 लाख रुपये की धनराशि मिली है। लोगों के सहयोग से कार्यक्रम को भव्य रूप दिया जाएगा। एक दो दिन में भगवान राम, हनुमान व महर्षि वाल्मीकि के मंदिरों की सूची बनाकर कार्यक्रम शुरू कराए जाएंगे।
संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी