फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Devotees will reach Baba's court amidst the images of Shiva

Lakhimpur Kheri News: शिव की छवियों के बीच बाबा के दरबार पहुंचेंगे श्रद्धालु

Wed, 29 Jul 2026 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 29 Jul 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Devotees will reach Baba's court amidst the images of Shiva
पौराणिक शिव मंदिर के गर्भ गृह के द्वार पर कृष्णवर्ण नंदीश्वर मूर्ति। संवाद
गोला गोकर्णनाथ (खीरी)। इस बार सावन मेले में बाबा गोकर्णनाथ के दर्शन की राह बदली नजर आएगी। श्रद्धालु कॉरिडोर के मुख्य द्वार से दीर्घा में भगवान शिव की मनमोहक कलाकृतियां निहारते हुए परिक्रमा पथ में प्रवेश करेंगे। यहां नटराज मुद्रा में शिव की कलाकृति और गर्भगृह के मुख्य द्वार पर कृष्ण वर्ण विशाल नंदीश्वर महाराज के दर्शन होंगे।
विज्ञापन

पौराणिक शिव मंदिर कमेटी अध्यक्ष जनार्दन गिरि ने बताया कि सावन में मंदिर के कपाट ब्रह्म मुहूर्त में सुबह चार बजे खुलेंगे। सोमवार को अत्यधिक भीड़ होने पर आवश्यकतानुसार गर्भगृह के बाहर दोनों द्वारों से अरघा के माध्यम से जलाभिषेक की अस्थायी व्यवस्था की जा सकती है।
विज्ञापन

गोकर्ण तीर्थ के पाथवे पर पंडा-पुरोहितों के घाट और कॉरिडोर के मुख्य द्वार से दाहिनी ओर पटरी पर फूल-बेलपत्र की दुकानें रहेंगी। स्टेशन मार्ग स्थित कॉरिडोर के मुख्य द्वार से श्रद्धालु और कांवड़िये प्रवेश करेंगे। वीआईपी मार्ग के पास विधायक आवास के सामने से निकास रहेगा। नीलकंठ मैदान और शिव मंदिर के पुराने मार्ग से गोकर्ण तीर्थ आने-जाने का रास्ता रहेगा। भव्य प्रवेश द्वार भी बनकर तैयार हैं। बुधवार को एमएलसी अनूप गुप्ता द्वार का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
सावन की प्रमुख तिथियां
पहला सोमवार 3 अगस्त, दूसरा 10 अगस्त, अमावस्या 12 अगस्त, हरियाली तीज 15 अगस्त, तीसरा सोमवार एवं नाग पंचमी 17 अगस्त और चौथा एवं अंतिम सोमवार व भूतनाथ मेला 24 अगस्त को होगा। इन तिथियों पर सामान्य दिनों से अधिक श्रद्धालु आते हैं।
-----
दो जोन, चार सेक्टर में सुरक्षा
शहर को दो जोन और चार सेक्टर में बांटा गया है। सावन के सोमवार पर अतिरिक्त चार सीओ समेत अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराया गया है। चार सीओ, 15 प्रभारी निरीक्षक, 56 उपनिरीक्षक, 300 कांस्टेबल, 40 मुख्य आरक्षी, एक कंपनी पीएसी, फायर ब्रिगेड यूनिट और एपी गारद रहेगी। परिक्रमा पथ में 32 सीसीटीवी कैमरों से लैस कंट्रोल रूम और मेला कार्यालय रहेगा। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी होगी। स्वास्थ्य, राजस्व, विद्युत विभाग और नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, दो मोबाइल पार्टी और दो ड्यूटी चेकिंग पार्टी रहेंगी। मंदिर तक जाने वाले रास्ते पर 20 सुरक्षा पॉइंट बनाए गए हैं। मुख्य मार्गों, चौराहों और तिराहों समेत 50 बैरियर और चार पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। सदर चौराहे से शिवम चौराहे के बीच 100 मीटर की दूरी पर चार और शिवम चौराहे से कॉरिडोर के मुख्य द्वार तक तीन बैरियर रहेंगे।
----------------
रविवार से अस्थायी रोडवेज बस अड्डा होगा संचालित
रविवार शाम से सोमवार मध्य रात्रि तक मोहम्मदी मार्ग बाईपास चौराहे के सत्यप्रकाश अग्रवाल के राइस मिल से अस्थायी रोडवेज बस अड्डा चलेगा। कांशीराम आवास के निकट आवंटित भूखंड पर रोडवेज बसों का यार्ड बनेगा। लखीमपुर की ओर से शाहजहांपुर, खुटार व मोहम्मदी जाने वाले वाहन रिलायंस पेट्रोल पंप से मोहम्मदी बाइपास होकर जाएंगे। शाहजहांपुर और मोहम्मदी से आने वाले वाहन मोहम्मदी बाईपास चौराहे से वाया रिलायंस पेट्रोल पंप लखीमपुर की ओर जाएंगे। खुटार से लखीमपुर और मोहम्मदी की ओर आने वाले वाहन मोहम्मदी बाईपास चौराहा-रिलायंस पेट्रोल पंप बाईपास से लखीमपुर जाएंगे। अलीगंज से गोला आने वाले वाहन अलीगंज नवीन मंडी एफसीआई गोदाम तिराहे से भूतनाथ मार्ग होते हुए लखीमपुर की ओर जाएंगे। यह प्लान रविवार, सोमवार, नाग पंचमी और बाबा भूतनाथ मेले के दिन प्रभावी रहेगा। अन्य दिनों में यातायात सामान्य रहेगा।
----------------
चार पार्किंग स्थल, भीड़ बढ़ी तो अतिरिक्त व्यवस्था
लखीमपुर की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग पशु बाजार रिलायंस पेट्रोल पंप के पास और हाईवे बाईपास किनारे कोठी भट्ठा के पास होगी। अलीगंज से आने वाले वाहन मंडी समिति और खुटार से आने वाले वाहन चीनी मिल ट्रक यार्ड में खड़े होंगे। अधिक भीड़ पर कंजा देवस्थान से पहले धिरावां भट्ठा परिसर में अतिरिक्त पार्किंग रहेगी। पार्किंग स्थलों पर दो-दो मोबाइल टॉयलेट, पेयजल टैंकर, प्रकाश व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे रहेंगे।
-------------------
रविवार-सोमवार ई-रिक्शा पर रहेगी रोक
नगर सीमा के प्रवेश मार्गों पर बैरियर रहेंगे। रविवार और सोमवार को मंदिर के मुख्य मार्गों पर ई-रिक्शा संचालन पर रोक और दिन में भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। पूर्व की तरह सावन के सोमवार को नगर के विद्यालयों में अवकाश रहेगा। एसडीएम युगांतर त्रिपाठी ने बताया कि बेसिक शिक्षा अधिकारी और डीआईओएस को पत्र भेज दिया गया है।
-----------------
तीर्थ में पानी भरना और बैरिकेडिंग अभी बाकी
सावन शुरू होने में दो दिन शेष हैं, लेकिन बैरिकेडिंग का काम बाकी है और गोकर्ण तीर्थ में पानी नहीं भरा गया है। सावन में श्रद्धालु यहां स्नान करते हैं। ईओ मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि सफाई कराई जा रही है। सफाई होते ही पानी भरवा दिया जाएगा।
-------------
सावन मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा और चिकित्सा से संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। किसी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। प्रत्येक गतिविधि पर नजर रहेगी। मंदिर परिसर में 32 और इसके अतिरिक्त प्रत्येक सार्वजनिक स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं।

-युगांतर त्रिपाठी, एसडीएम गोला

पौराणिक शिव मंदिर के गर्भ गृह के द्वार पर कृष्णवर्ण नंदीश्वर मूर्ति। संवाद

पौराणिक शिव मंदिर के गर्भ गृह के द्वार पर कृष्णवर्ण नंदीश्वर मूर्ति। संवाद

पौराणिक शिव मंदिर के गर्भ गृह के द्वार पर कृष्णवर्ण नंदीश्वर मूर्ति। संवाद

पौराणिक शिव मंदिर के गर्भ गृह के द्वार पर कृष्णवर्ण नंदीश्वर मूर्ति। संवाद

पौराणिक शिव मंदिर के गर्भ गृह के द्वार पर कृष्णवर्ण नंदीश्वर मूर्ति। संवाद

पौराणिक शिव मंदिर के गर्भ गृह के द्वार पर कृष्णवर्ण नंदीश्वर मूर्ति। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed