फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Devotees took darshan of Ganpati, Sunderkand was recited

Lakhimpur Kheri News: श्रद्धालुओं ने किए गणपति के दर्शन, हुआ सुंदरकांड का पाठ

Sun, 31 Aug 2025 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Devotees took darshan of Ganpati, Sunderkand was recited
खिरनीबाग ​स्थित रामचरण लाल धर्मशाला में महाराष्ट्र मराठा मंडल की ओर से आयोजित श्री गणेश महोत्सव
शाहजहांपुर। गणेश चतुर्थी महोत्सव के चौथे दिन महाराष्ट्र मराठा मंडल की ओर से रामचरन धर्मशाला में शाहजहांपुर के महाराज के सामने सुंदरकांड का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालु संगीतमय सुंदरकांड सुनकर भावविभोर हो उठे। श्रद्धालुओं ने गणपति को भोग लगाया और मंगल कामना की।
विज्ञापन

वहीं, चौक में सेठ कालीचरन रोड स्थित क्षत्रिय धर्मशाला में चौक मराठा मंडल की ओर से चौक के महाराजा की शनिवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। दिनभर श्रद्धालुओं का दर्शनों के लिए तांता लगा रहा। इस दौरान अनिल कदम, अक्षय कदम, नीरज वाजपेयी, अर्जुन सूर्यवंशी, अनिल माने, पिंटू मराठा, सचिन मोटे, गोपाल शर्मा, अखिल टंडन, हरिओम गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

--
श्रीगणेश उत्सव में आरती के बाद हुआ प्रसाद वितरण
तिलहर। दस दिवसीय श्री गणेश उत्सव के चौथे दिन शनिवार को नगर के श्री बांके बिहारी मंदिर व पक्का कटरा के काली मंदिर में सजाए गए पंडालों में भगवान विघ्न विनाशक की आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री बांके बिहारी मंदिर में बाल किशन मराठा और काली मंदिर में सचिन गुप्ता आदि के सानिध्य में भगवान की आरती हुई। पंडालों में विराजमान श्री गणेश मूर्तियों का शृंगार देखने सुबह ओर शाम की आरती में तमाम श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। संवाद

खिरनीबाग स्थित रामचरण लाल धर्मशाला में महाराष्ट्र मराठा मंडल की ओर से आयोजित श्री गणेश महोत्सव

खिरनीबाग स्थित रामचरण लाल धर्मशाला में महाराष्ट्र मराठा मंडल की ओर से आयोजित श्री गणेश महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed