फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Despite spending 12 lakhs, the mini stadium could not be built even in two years

Lakhimpur Kheri News: 12 लाख खर्च के बावजूद दो साल में भी नहीं बन सका मिनी स्टेडियम

Wed, 04 Sep 2024 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Despite spending 12 lakhs, the mini stadium could not be built even in two years
मियांपुर कालोनी का निर्माणाधीन खेल मैदान।संवाद
मोहम्मदी। ब्लॉक क्षेत्र के गांव मियांपुर कॉलोनी का खेल मैदान (मिनी स्टेडियम) दो साल में भी नहीं बन सका है। मैदान में अभी कई काम बाकी हैं, जबकि निर्माण पर करीब 12 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। काम अधूरा होने से ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिनी स्टेडियम का लाभ नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन

गांव मियांपुर कॉलोनी में वर्ष 2022 में खेल मैदान बनाए जाने का काम शुरू हुआ था। ढाई एकड़ जमीन में बन रहे इस खेल मैदान की बाउंड्री बन चुकी है। गेट भी लग चुका है। रंगाई-पुताई, समतलीकरण और अन्य कार्य अभी अधूरे हैं। बोर्ड लगना भी बाकी है। मैदान में बड़ी-बड़ी घास उगी हुई है। छुट्टा जानवर भी परिसर में घूमते रहते हैं।
विज्ञापन

पूर्व में इसी मैदान में मेला लगता था। बाद में इसे खेल मैदान का रूप दिया गया। मियांपुर कॉलोनी के प्रधान मिथुन ढाली ने बताया कि खेल मैदान का काम पूरा हो चुका है। अभी रंगाई-पुताई का काम ही बाकी रह गया है। इसके निर्माण पर 10 से 12 लाख रुपये लागत आ चुकी है। मोहम्मदी बीडीओ अश्विनी सिंह ने बताया कि मियांपुर में खेल मैदान बनकर तैयार हो चुका है। एक माह पूर्व सचिव आए हैं। तब से कोई जानकारी नहीं मिली है, जो काम बाकी हैं, वे शीघ्र पूरे कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed