फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Despite deepening water crisis, farmers are not giving up their love for Saatha paddy.

Lakhimpur Kheri News: जल संकट गहराने के बावजूद किसान नहीं छोड़ रहे साठा धान का मोह

Wed, 24 Apr 2024 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Despite deepening water crisis, farmers are not giving up their love for Saatha paddy.
बांकेगंज में लहलहाती साठा धान की फसल।
बांकेगंज। धीरे-धीरे तराई में भी जल संकट गहराने लगा है। यही हाल रहा तो एक दिन तराई का इलाका भी पानी के लिए तरसने लगेगा। इसके बावजूद किसानों का साठा धान के प्रति मोह कम नहीं हो रहा है। हालांकि पंजाब समेत कई प्रदेशों में इसके उत्पादन पर प्रतिबंध है।
विज्ञापन

बांकेगंज समेत गोला तहसील क्षेत्र में कई स्थानों पर साठा धान की फसल लहलहा रही है। लोग इस बात से बेखबर हैं कि तराई में भी भू-जलस्तर करीब दो फुट नीचे जा चुका है। इसमें तेजी से गिरावट आ रही है, लेकिन अधिक फसलें लेने के लोभ में किसानों का साठा धान से माेह खत्म नहीं हो रहा है। हालांकि जल संकट के चलते पंजाब प्रांत सहित कई प्रांतों में साठा धान के उत्पादन पर प्रतिबंध है।
विज्ञापन

धान की इस प्रजाति को पानी का दुश्मन माना जाता है। पर्यावरणविदों की मानें तो साठा धान लगाने से लेकर तैयार होने तक इसके लिए बड़ी मात्रा में पानी की जरूरत होती है। इसके बावजूद तहसील क्षेत्र में सैकड़ों हेक्टेयर भूमि में साठा धान की फसल लहलहा रही है। एडीओ कृषि अनूप पटेल का कहना है कि ब्लॉक क्षेत्र में करीब 800 हेक्टेयर भू-भाग पर साठा धान की रोपाई की गई है।

बांकेगंज में लहलहाती साठा धान की फसल।

बांकेगंज में लहलहाती साठा धान की फसल।

बांकेगंज में लहलहाती साठा धान की फसल।

बांकेगंज में लहलहाती साठा धान की फसल।

बांकेगंज में लहलहाती साठा धान की फसल।

बांकेगंज में लहलहाती साठा धान की फसल।

बांकेगंज में लहलहाती साठा धान की फसल।

बांकेगंज में लहलहाती साठा धान की फसल।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed