फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Desperate farmers and youth development stalled

विकास ठप होने से किसान और नौजवान हताश

Fri, 28 Aug 2015 11:37 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 28 Aug 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Desperate farmers and youth development stalled
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने धौरहरा क्षेत्र में विकास की गति रोक दी है। यहां जो विकास कार्य कांग्रेस सरकार में हुए थे उनके बाद एक भी विकास कार्य भाजपा की केंद्र सरकार और सपा की प्रदेश सरकार ने नही कराए हैं। धौरहरा लोकसभा क्षेत्र के लोग इस समय बड़े ही आर्थिक संकट से गुजर रहे है यहां के विकास कार्य बंद होने से नौजवानों तथा बेरोजगार लोगों में हताशा है यहां का नौजवान अपना भविष्य असुरक्षित महसूस कर रहा है।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद शुक्रवार को मोहम्मदी कस्बा होते हुए मैगलगंज के रास्ते से लखनऊ जा रहे थे इस दौरान उन्होंने मैगलगंज में एक जनसभा की और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने कहा कि विकास की गति रुकने से नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर न के बराबर रह गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि और ओलावृष्टि में अपनी फसलें गवां चुके किसानों को अब तक केंद्र या प्रदेश सरकार से मुआवजा नही मिला है। मुआवजे के नाम पर सिर्फ कुछ चुने हुए लोगों को क्षतिपूर्ति देकर सरकारों ने अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली। जितिन प्रसाद ने जिले में बाढ़ पीड़ितों के प्रति सरकारों के उदासीन रवैया अपनाए जाने पर रोष प्रकट किया। कहा कि जिला खीरी में बाढ़ की त्रासदी झेल रहे हजारों परिवार अपनी चल एवं अचल संपत्ति खो चुके हैं इन बाढ़ पीड़ितों के पास न तो रहने के लिए घर है और न ही खाने के लिए अन्न का दाना। इसके बावजूद केंद्र और प्रदेश सरकार बाढ़ पीड़ितों की कोई सुधि नही ले रही है। अब तक जिले के बाढ़ पीड़ितों को प्रशासन द्वारा सिर्फ आश्वासन दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष इकबाल अहमद खां, रवि प्रताप सिंह, इरफान किदवई, राजीव अग्निहोत्री, सत्य बंधु गौड़, कल्लू मिश्रा, नत्थू खां, सुशील शुक्ला, विनोद अवस्थी, रजनीश मिश्रा, आशीष अवस्थी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed