{"_id":"611ff9958ebc3e79ee4ea8c3","slug":"designer-rakhis-are-attracting-the-youth-lakhimpur-news-bly456803911","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को लुभा रही हैं डिजाइनर राखियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को लुभा रही हैं डिजाइनर राखियां
विज्ञापन
चंदन, तुलसी और रुद्राक्ष की बनी राखियों की खूब हो रही बिक्री
दुकानदार बोले, बाजार में मंदी के चलते लागत निकलना भी मुश्किल
लखीमपुर खीरी। रक्षाबंधन एक दिन बाद यानी 22 अगस्त को है। ऐसे में पूरा बाजार राखियों की दुकानों से गुलजार है। बाजार में एक से एक डिजाइनर राखियां उपलब्ध हैं, जिन्हें युवा पसंद कर खरीद रहे हैं। वहीं दुकानदारों का कहना है कि बाजार में मंदी का ही असर है कि राखी के दो दिन पहले जो सेल बढ़ने की उम्मीद थी, वैसा नहीं हो रहा है। ऐेसे में लागत निकलने की उम्मीद भी कम दिख रही है।
शहर में 15 दिन पहले से ही राखी की दुकानें सजना शुरू हो गई थीं। इस समय शहर में 100 से अधिक राखी की दुकानें सजी हुई हैं। बदलते समय के साथ-साथ राखी की डिजाइनों में बदलाव नजर आ रहा है। बाजार में बच्चों की पसंद की खिलौने वाली राखियां खूब बिक रही हैं तो वयस्कों के लिए सोने, चांदी और डायमंड राखी तक उपलब्ध है। मध्यम मूल्य में चंदन, तुलसी और रुद्राक्ष की बनी राखियां भी खूब पसंद की जा रही हैं। म्यूजिकल राखी की अपनी अलग डिमांड है। यह बच्चों से लेकर युवाओं के बीच काफी पसंद की जा रही हैं। बाजार में पांच रुपये से लेकर 5000 रुपये मूल्य तक की राखियां उपलब्ध हैं, जिन्हें लोग अपनी सामर्थ्य के अनुसार खरीद रहे हैं।
महिलाओं को भा रही है राखी वाली ट्रे
बाजार में एक प्लास्टिक ट्रे में सजी राखी महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है। इस ट्रे में राखी के साथ साथ पैकेट में रोली, चंदन, गंगाजल, अक्षत और मिश्री भी मौजूद है। इसे सजाने के लिए आकर्षक ट्रे डिजाइन की गई है। मेनरोड स्थित एसके ट्रेडर्स के प्रोप्राइटर सुशील गुप्ता ने बताया कि महिलाएं इस राखी ट्रे को काफी पसंद कर रही हैं। बहुत सी महिलाओं ने दूर दराज रह रहे अपने भाइयों को भेजने के लिए इनकी खरीददारी की।
विज्ञापन
बच्चों को भा रहीं खिलौने वाली राखियां
बाजार में बच्चों की पसंद की अनेक तरह की राखियां उपलब्ध हैं। विभिन्न जीव जंतुओं जैसे कछुआ, बाघ, हाथी, खरगोश आदि खिलौनों से जड़ी राखियां बच्चों को खूब लुभा रही हैं। इनके अलावा कार्टून वाली राखियां भी बच्चे काफी पसंद कर रहे हैं। वयस्कों को जहां छोटी डिजाइनर राखियां भा रही हैं। वहीं बच्चे बड़ी राखियां पसंद कर रहे हैं। बच्चों की पसंद की राखियों की बिक्री सबसे ज्यादा दिख रही है।
कई दिनों तक रहती है चंदन-तुलसी राखियों की महक
वयस्कों की पसंद को देखते हुए बाजार में चंदन, तुलसी और रुद्राक्ष की राखियां बाजार में उपलब्ध हैं। इनकी खासियत यह है कि इन राखियों को रक्षाबंधन के बाद भी महीनों तक कलाई पर सजाए रख सकते हैं। धार्मिक महत्व के साथ साथ चंदन की खुशबू भी कई दिनों तक बनी रहती है। राखी बेचने वाले लोगों का कहना है कि इस बार चंदन, तुलसी और रुद्राक्ष की राखियों की सबसे ज्यादा मांग है।
ननद और भाभी के लिए लुंबा राखी
लुंबा राखी ननद और भाभी के आपसी प्रेम को दर्शाती है। ये ननद अपनी भाभियों की कलाई में बांधती हैं। लुंबा राखी में सबसे ज्यादा राजस्थानी लुंबा राखी पसंद की जा रही हैं। बताते हैं कि लुंबा राखी बांधने का प्रचलन राजस्थान से शुरू हुआ था। राजस्थान और गुजरात में इन राखियों का निर्माण सबसे ज्यादा होता है हालांकि अब दूसरे प्रांतों में यह राखी बनने लगी हैं। खूबसूरत पैक में सजी लुंबा राखियों की बिक्री भी खूब हो रही है।