{"_id":"dbc54f0ac5098685e8d33b7358098c5a","slug":"depty-gm-review-the-jndn-plan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपमहाप्रबंधक ने जनधन योजना की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपमहाप्रबंधक ने जनधन योजना की समीक्षा की
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 17 Jan 2015 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद बैंक प्रधान कार्यालय के उपमहाप्रबंधक वित्तीय समावेशन प्रेम सिंह आजाद ने प्रधानमंत्री जनधन योजना के क्रियान्वयन की यहां आकर समीक्षा की। साथ ही जिले के सुदूरवर्ती गांवों में बैंक मित्रों के माध्यम से बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराए जाने के कार्यक्रम की प्रगति का जायजा लिया।
स्थानीय एक होटल के सभागार में इलाहाबाद बैंक के सभी शाखा प्रबंधकों और पूरे जिले में विजन इंडिया के माध्यम से कार्यरत सभी बैंक मित्रों की एक बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता प्रेम सिंह आजाद उप महाप्रबंधक वित्तीय समावेशन ने की। उपमहाप्रबंधक ने उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पांच बैंक मित्रों रामबहादुर, दिलीप कुमार, जगदीश चंद्र, हरीश श्रीवास्तव और सुनील कुमार को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर मंडल प्रमुख अरविंद कुमार दीक्षित ने इलाहाबाद बैंक से संबंधित आंकड़े प्रस्तुत किए और बताया कि इलाहाबाद बैंक की शाखाओं के 278 सेवाक्षेत्रों में स्थित 148213 परिवाराें के खाते खोले गए। खाताधारकाें को लगातार बैंक से एटीएम कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। बैंक मित्राें को 11.50 लाख पारिश्रमिक का भुगतान किया गया।
विज्ञापन
अग्रणी बैंक प्रबंधक विनोद कुमार सक्सेना ने जनपद के समस्त बैंकों द्वारा किए गए कार्य के बारे में बताया कि जनपद के 304341 परिवारों को बैंकिंग सुविधा से आच्छादित करा दिया गया है। भारत सरकार को प्रमाण पत्र प्रेषित कर दिया गया है।
प्रेम सिंह आजाद ने वित्तीय समावेशन के अंतर्गत प्रधानमंत्री जनधन योजना की महत्ता पर विस्तार से चर्चा की कि कैसे इस योजना से देश के करोड़ाें परिवार के खाते खुलवाकर उन्हें देश की आर्थिक धारा से जोड़ा जा रहा है। वित्तीय समावेशन कार्यक्रम के अतंर्गत संपूर्ण देश में बैंक मित्रों के माध्यम से दूर दराज के इलाकों में जनसाधारण को बैंकिं ग सुविधा कराई जा रही है।