फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dentist Advocate against

दंत चिकित्सक, दरोगा के  खिलाफ भड़के वकील   

Thu, 08 Jun 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 08 Jun 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Dentist Advocate against
आंदोलन की चेतावनी दी। - फोटो : अमर उजाला
जुलूस निकालकर की नारेबाजी, एसपी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

मरीज के तीमारदार से र्दुव्यवहार और निघासन में समाधान दिवस में चौकी इंचार्ज द्वारा फरियादी को थप्पड़ मारे जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भ्रष्टाचार संघर्ष समिति के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वृहस्पतिवार को वकील नारेबाजी करते हुए एसपी कार्यालय पहुंचे और एसपी को ज्ञापन सौंपा। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

पहली मई को मोहल्ला अर्जुनपुरवा निवासी अंकुर गुप्ता अपने पुत्र को दिखाने जिला अस्पताल गया था, जहां उसकी पैसे की मांग को लेकर महिला दंत चिकित्सक डॉ. भूमेंद्र गौतम से विवाद हो गया था। इस पर तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई थी। गोला गोकर्णनाथ में महिला डॉक्टर के पति सीओ पद पर तैनात हैं। सीओ की डॉक्टर पत्नी से विवाद होने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीमारदार के साथ मारपीट की थी। इस मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने डॉक्टर की तहरीर पर चार दिन पहले पुलिस ने तीमारदार अंकुर गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। उधर निघासन में समाधान दिवस में एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में ढखेरवा चौकी इंचार्ज नंदकुमार यादव ने फरियादी को कई थप्पड़ जड़ दिए थे। भ्रष्टाचार संघर्ष समिति ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसको लेकर वृहस्पतिवार को भ्रष्टाचार संघर्ष समिति के अध्यक्ष उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के पूर्व चेयरमैन अजय शुक्ल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए एसपी कार्यालय पहुंचे और एसपी डॉ. एस चन्नप्पा को ज्ञापन सौंपा। समिति ने कार्रवाई न दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न होने पर बड़े स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान नरेंद्र कुमार वर्मा, गोपाल जी कश्यप, अफसर अली, अरुण पांडेय, मशकूर अली राजा, अभय शुक्ला, आशा रस्तोगी, जितेंद्र कुमार पांडेय, मीरा गुप्ता, हिमांशु तिवारी, अरविंद तिवारी, राहुल शुक्ला आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed