फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dengue spreading in the district, two patients admitted in the district hospital

Lakhimpur Kheri News: जिले में पांव पसार रहा डेंगू, जिला अस्पताल में दो मरीज भर्ती

Sun, 04 Aug 2024 03:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Dengue spreading in the district, two patients admitted in the district hospital
​जिला अस्पताल का चिल्ड्रन वार्ड। संवाद

विज्ञापन
लखीमपुर/ओयल। जनपद में डेंगू तेजी से पांव पसारने लगा है। जिला अस्पताल में दो शुक्रवार को डेंगू पीड़ित मरीज भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है। वहीं एक संदिग्ध डेंगू मरीज भर्ती है, जिसकी रिपोर्ट आनी है। निजी अस्पतालों में डेंगू से ग्रसित मरीज पहुंच रहे हैं। डेंगू के साथ ही मलेरिया, टायफायड, बुखार आदि के मरीजों की संख्या बढ़ी है। बारिश से हुए जलभराव के बाद जिले में संक्रामक बीमारियां बढ़ी हैं। ऐसे में सावधानी बरतें, थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है।
जिला अस्पताल में रोजाना एक हजार से अधिक मरीज पहुंचते हैं। रोजाना पहुंचने वाले मरीजों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 29 जुलाई को 1590, 30 जुलाई 1384, 31 जुलाई 1135, एक अगस्त 1336, दो अगस्त 1371 और शनिवार को 1146 मरीजों की ओपीडी की गई। आने वाले मरीजों में सबसे ज्यादा स्किन व बुखार के हैं। अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों के आंकड़ों पर नजर डाले तो बच्चा वार्ड में 29 बच्चे भर्ती हैं, जिसमें बुखार के 13, डीवीडी के दो व अन्य बीमारियों के बच्चे भर्ती हैं।
विज्ञापन

पुरुष वार्ड में 26 मरीजों में 19 बुखार, तीन मलेरिया, एक टायफाइड मरीज भर्ती हैं। इसी तरह महिला वार्ड में 27 महिला मरीज भर्ती हैं। 14 बुखार, एक मलेरिया, जिरियाट्रिक वार्ड में छह मरीज भर्ती हैं। वहीं, शुक्रवार रात 12 से दोपहर बाजे तक 70 इमरजेंसी ओपीडी की गई, जिसमें 30 प्रतिशत बुखार के हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों का आंकड़ा शुक्रवार का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed