{"_id":"65074a56b2aec47941035984","slug":"dengue-infected-found-in-oil-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1017-5943-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ओयल में डेंगू संक्रमित मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ओयल में डेंगू संक्रमित मिला
विज्ञापन
ओयल के मोहल्ला एकतानगर में गंदगी से चोक नाला
ओयल। कस्बे में भी डेंगू ने भी दस्तक दे दी है। मोहल्ला ठठेरन टोला निवासी 52 वर्षीय सुरेश कुमार में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई है।
श्रवण कुमार ने बताया कि बड़े भाई सुरेश कुमार को कई दिन से बुखार आ रहा था। इस पर इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। वहां हुई जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। इलाज के बाद भी फायदा न होने पर लखीमपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्रवण कुमार ने बताया कि घर से लेकर मोहल्ले में तमाम लोग बुखार की चपेट में हैं। आठ वर्षीय पुत्र हर्ष एवं अमित श्रीवास्तव, वेद प्रकाश आदि भी बुखार की चपेट में हैं। मोहल्लों में गंदगी की वजह से मच्छरों की भरमार है। पंचायत प्रशासन ने न तो चोक नाले नालियों की सफाई करानी शुरू की है और न ही फागिंग व एंटीलार्वा का छिड़काव कराया है।
प्रभारी ईओ संजय कुमार ने बताया कि मोहल्लों में एंटीलार्वा का छिड़काव कराया गया है। नियमित सफाई कराई जाती है। यदि नाले नालियां चोक हैं तो उनकी अभियान चलाकर सफाई कराई जाएगी। डेंगू मरीज मिलने के बारे में जानकारी नही है। संवाद