{"_id":"58dd5b4f4f1c1bd07763d93f","slug":"demonstration-of-villagers-in-protest-against-construction-of-underpass","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरपास निर्माण के विरोध में ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरपास निर्माण के विरोध में ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
लखीमपुरखीरी
Updated Fri, 31 Mar 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
प्रदशऱ्न
- फोटो : अमर उजाला ब्ययूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। फरधान कस्बा क्षेत्र के कई गांवों के लोगों ने मानवरहित रेलवे क्रासिंग संख्या 140 पर रेलवे द्वारा बनाए जा रहे अंडरपास के विरोध में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और क्रासिंग पर रेलवे फाटक लगाए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन डीएम को सौंपा।
कलेक्ट्रेट परिसर में इकठ्ठा हुए सिकटिहा, परसेहरा बुजुर्ग, जगन्नाथपुर, बेलबूढ़ी, शंकरपुर, भूदरा गांव के लोगों ने डीएम को ज्ञापन देकर फरधान और रजांगज के बीच की मानवरहित रेलवे क्रासिंग संख्या 140 पर बनने वाले अंडरपास निर्माण बंद कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास बनने से गन्ना भरी ट्रालियां नहीं निकल सकेंगी, जिससे गन्ना सीजन में सेंटर तक गन्ना ले जाने में दिक्कत होगी। ग्रामीणों ने बताया कि अंडरपास कई फीट गहरा बनेगा, जिससे बरसात में यह तालाब बन जाएगा और पैदल निकलने में भी मुसीबत आएगी। ग्रामीणों ने डीएम से अंडरपास निर्माण कार्य की बजाय क्रासिंग पर रेलवे फाटक लगवाने की मांग की है। इस दौरान सौरभ सिंह, सुधाकर सिंह, मुकेश यादव, शिशुपाल यादव, हरिश्चंद्र शुक्ला, दीपू, विपिन कुमार, शेर सिह, योगेश शुक्ला, प्रमोद कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।