फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Demonstration of Congressmen against inflation, procession taken out

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, निकाला जुलूस

Tue, 05 Apr 2022 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of Congressmen against inflation, procession taken out
नसिरूद्दीन मौजी मैदान में मंहगाई के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेसी - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने सोमवार को नसीरुद्दीन मौजी मैदान में गैस सिलिंडर के साथ धरना दिया और कलक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी सोमवार को रसोई गैस सिलिंडर लेकर मैदान में पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि महंगाई की मार से आम आदमी जूझ रहा है।
विज्ञापन

गैस से लेकर डीजल, पेट्रोल, दवा एवं कॉपी किताब के दाम आसमान पर हैं। टोल टैक्स से लेकर वाहनों का नवीनीकरण, खाद की महंगाई से जनता की कमर टूट गई है। भाजपा सरकार जनता को परेशान कर अपनी जेबें भर रही है। सहजेंद्र दीक्षित एवं रितुराज ने कहा कि बढ़ती महंगाई के चलते घर चलाना मुश्किल हो गया है। नीरज बाजपेई एवं सचिन शाह ने कहा देश में रोजगार के अवसर समाप्त हो गए हैं।
विज्ञापन

डिग्री लेकर नौजवान भटक रहा है। संविदा कर्मचारियों को सरकार वेतन नहीं दे पा रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने महंगाई वृद्धि पर अंकुश नहीं लगाया तो चक्का जाम किया जाएगा। नवाज खान, अब्दुल रहीम, राजेंद्र गुप्ता, लतीफ आजम, रामकुमार वर्मा, प्रेम वर्मा, रवि तिवारी, आकाश अवस्थी, निसार अहमद, राजेश वर्मा, रवि गोस्वामी, आदित्य बाजपेई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed