गोला गोकर्णनाथ। भारतीय युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए प्रदर्शन किया और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
भारतीय युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शुभम अग्निहोत्री के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर युवा कांग्रेस महंगाई के खिलाफ अभियान चला रही है। ज्ञापन में कहा कि सरकार आम आदमी को सिर्फ धर्म के नाम पर बेवकूफ बना रही है और महंगाई पर काबू पाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
इस मौके पर सहजेंद्र दीक्षित, प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेस विपुल गुप्ता, अनुज कुमार, रामगोपाल, मुश्ताक, सरफराज, मुन्ना, आरिफ, गौरव शर्मा मौजूद रहे। संवाद