{"_id":"67e6e4564fa27001880b767a","slug":"demonstration-by-royalist-supporters-turned-violent-building-and-government-vehicle-burnt-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-142278-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: राजावादी समर्थकों का प्रदर्शन हुआ उग्र, बिल्डिंग व सरकारी गाड़ी जलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: राजावादी समर्थकों का प्रदर्शन हुआ उग्र, बिल्डिंग व सरकारी गाड़ी जलाई
विज्ञापन
धनगढ़ी में आग लगने के बाद उठती लपटें। संवाद
धनगढ़ी। राजशाही को दोबारा वापस लाने के लिए शुक्रवार को काठमांडो की तीनकुने स्थान में राजवादी कार्यक्रम में भाग लेने जाते राजावादी समर्थकों ने प्रदर्शन किया। भवन के साथ सरकारी गाड़ी में आगजनी करने के अलावा कई जगहों पर तोड़फोड़ भी की। इसको लेकर पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने के साथ ही हवाई फायर तक करना पड़ा। राजावादी प्रदर्शन के दौरान हुई झड़प व पत्थरबाजी में पुलिस व प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं।
बता दें कि राजावादी समर्थकों द्वारा राजवादी संवैधानिक राज संस्था की पुनर्स्थापना व राजा की वापसी की मांग को लेकर शुक्रवार को काठमांडो के तीनकुने स्थान पर सभा का आयोजन किया गया था। शुक्रवार सुबह राजावादी समर्थक पूर्व राजा ज्ञानेंद्र के फोटो, नेपाली झंडे के साथ रैली निकालते हुए नारेबाजी के साथ कार्यक्रम स्थल की ओर जा रहे थे।
तभी प्रदर्शनकारियों ने एक व्यवसायी भवन में पत्थर फेंककर तोड़फोड़ शुरू कर दी, जिससे भवन में आग लग गई। पुलिस ने उग्र हुई भीड़ को नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। नियंत्रण न होने पर पुलिस ने हवाई फायर भी किए, जिससे भीड़ तितर-बितर होकर भागी। राजावादी समर्थकों व पुलिस के बीच झड़प भी हुई।
विज्ञापन
इसमें कई समर्थक व पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उधर, प्रदर्शनकारियों ने पेरिसडाड़ा में एक सरकारी गाड़ी में आगजनी के साथ बाइक में तोड़फोड़ की। प्रदर्शन को लेकर पुलिस व सशस्त्र पुलिस बल के 40 हजार पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।
रात 10 बजे से कर्फ्यू की घोषणा
काठमांडो में राजावादी प्रदर्शन के उग्र होने के बाद जिला प्रशासन ने शांतिनगर पुल से मंहोरा नाल तक पांच जगहों पर रात दस बजे से कर्फ्यू लगाए जाने की घोषणा की है। इसके अलावा गृह मंत्रालय में आकस्मिक बैठक बुलाई गई है, जिसमें गृह मंत्री रमेश लेखक समेत गृह सचिव व सुरक्षा बलों के अधिकारी शामिल होंगे। साथ ही प्रदर्शन के लिए आगे की रणनीति बनाई जाएगी।