फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Demonstration by keeping the dead body on the highway for compensation

मुआवजे के लिए शव हाईवे पर रखकर किया प्रदर्शन

Fri, 18 Feb 2022 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Demonstration by keeping the dead body on the highway for compensation
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव छितौनिया निवासी रामविलास के 25 वर्षीय बेटे अंकित कुमार की बुधवार शाम गोला मोहम्मदी रोड पर कंजा गांव के पास गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर हुई मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार अपराह्न तीन बजे परिजन और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर गोला-शाहजहांपुर हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। इससे सड़क पर यातायात कई घंटे बाधित रहा। दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। पुलिस ने समझाबुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

छितौनिया निवासी मृतक के भाई रविंद्र कुमार, सुमित कुमार, बहनोई आलोक प्रताप आदि ने बताया कि यदि पुलिस ने दिलचस्पी ली होती तो ट्रैक्टर ट्रॉली का चालक मौके पर पकड़ा जा सकता था। मृतक की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी, पत्नी गर्भवती है। उसका गुजारा कैसे होगा, इसके बारे में ट्रैक्टर स्वामी और शासन से मुआवजे की मांग को लेकर उन्होंने कई घंटे हंगामा किया। इससे हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रही भीड़ को यह कहकर समझाने का प्रयास किया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। मुआवजा कोर्ट से दिलाया जाएगा लेकिन भीड़ ट्रैक्टर चालक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ी रही। कई घंटों की कड़ी मशक्कत और मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed