{"_id":"24486f825059051492e110523f7d8425","slug":"demand-latter-given-by-abvp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदियों की स्वच्छता के लिए प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदियों की स्वच्छता के लिए प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 26 Dec 2014 05:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सांसद अजय मिश्र टेनी के माध्यम से प्रधानमंत्री तथा जल संसाधन एवं पर्यावरण मंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन के माध्यम से रेलवे लाइन के किनारे पौधरोपण कराने तथा नदियों में फैक्ट्रियों का दूषित पानी गिराने पर रोक लगाने की मांग की गई है।
प्रधानमंत्री और जल संसाधन तथा पर्यावरण मंत्री को भेजे ज्ञापन में विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने बताया है कि उन लोगों ने पांच जून से शहर के समीप बह रही उल्ल नदी की सफाई का अभियान शुरू किया है। जिले की नदियां चीनी मिलों से निकलने वाले जहरीले पानी और शहर के नालों से गिरने वाले पानी के कारण दूषित हो रहीं हैं। इससे जलीय जंतु मरने लगे हैं। मांग की गई है कि जिले में जैसे सड़कों के किनारे पौधरोपण किया जाता है उसी तरह से रेलवे लाइन के किनारे पौधरोपण किया जाए। मांग की गई है कि प्रदूषित हो रही नदियों को बचाने के लिए फैक्ट्रियों के पानी को नाले-नदियों में गिराने पर रोक लगाई जाए। जिले में पर्यावरण बचाने के लिए कूड़ा निस्तारण प्रोजेक्ट लगाया जाए। सेठ घाट अर्जुनपुरवा और लिलौटीनाथ तीर्थ के घाटों की मरम्मत कराई जाए। लिलौटीनाथ मंदिर को पर्यटन स्थल में शामिल किया जाए। सांसद से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में विभाग संयोजक सूर्यांश गुप्ता, जिला संयोजक रामजी पांडे, सह जिला संयोजक शिवम अवस्थी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजा अवस्थी, पीयूष वाजपेयी, ललित मोहन, अनुराग मिश्र, सौरभ त्रिवेदी और सुमित जायसवाल सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल थे।