फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Demand for support of Gaza from the President by submitting a memorandum

Lakhimpur Kheri News: ज्ञापन सौंपकर गाजा के समर्थन की राष्ट्रपति से की मांग

Tue, 17 Jun 2025 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 17 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Demand for support of Gaza from the President by submitting a memorandum
डीएम कार्यालय ज्ञापन सौंपने आए भाकपा माले के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : सहार क्षेत्र की जर्जर सड़क।
लखीमपुर खीरी। भाकपा माले ने गाजा वासियों के साथ राष्ट्रव्यापी एक जुटता दिवस मनाने का आह्वान किया है। संयुक्त वामपंथ ने गाजा में जारी नरसंहार के खिलाफ किए गए आह्वान के तहत भाकपा माले कार्यकर्ता केंद्रीय कमेटी सदस्य कृष्णा अधिकारी के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता इकट्ठे हुए। सभी कार्यकर्ता डॉ. आंबेडकर पार्क से डीएम ऑफिस तक मार्च करते हुए पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


इस दौरान गाजा में इजरायल द्वारा जारी नरसंहार पर रोक लगाने, गाजा वासियों के लिए दवा, भोजन, पानी ले जाने वाले गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय स्वयं सहायता समूह के कार्यकर्ताओं को तुरंत रिहा करने, गाजा में तुरंत मानवीय सहायता पहुंचाने की मांग की। इन्हीं मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य रामदरश, कमलेश राय, रंजीत, चंदराम, जसपाल बौद्ध, शुकालु चौहान, विनीत, राजेश सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed